संदेश

शरीर होता है डिटॉक्स लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कभी-कभी रोने से सेहत को मिलते हैं कई लाभ, दूर रहती हैं कई बीमारियां

रोना मनुष्यों की एक सामान्य क्रिया है, जो कई अलग-अलग भावनाओं की वजह से ट्रिगर हो जाती है। लेकिन आपने क्या कभी सोचा है कि मनुष्य रोते क्यों हैं? शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया है कि रोने से हमारे शरीर और दिमाग दोनों को फायदा पहुंचता है। यह फायदे तभी से शुरू हो जाते हैं जब बच्चा पैदा होते ही पहली बार रोता है। अगर आप रोने से जुड़े फायदों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताएं कई दिलचस्प लाभो के बारें में: 1. शरीर होता है डिटॉक्स आंसू 3 तरह के होते हैं: रिफ्लेक्स आंसू लगातार आने वाले आंसू भावनात्मक आंसू रिफ्लेक्स आंसू वे होते हैं, जो आखों में जमी धूल-कचरे, धुएं को साफ कर देते हैं। लगातार बहने वाले आंसू आपको आंखों को नमी पहुंचाते हैं और इंफेक्शन से बचाते हैं। भावनात्मक आंसू के भी कई फायदे हैं। लगातार बहने वाले आंसुओं में 98 प्रतिशत पानी होता है, वहीं भावनात्मक आंसुओं में तनाव के हॉर्मोन्स और दूसरे टॉक्सिन्स होते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि आंसू इन चीज़ों को आपके शरीर से बाहर निकाल देते हैं। 2. खुद को शांत करने में मिलती है मदद खुद को शांत करने के लिए शायद रो लेना सबसे अच्छा तरीका है