संदेश

Punjab Cabinet News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पंजाब में ये क्या हुआ? CM मान ने अपने ही मंत्री पर गिराई गाज, मंत्रिमंडल से किया बाहर, पुलिस से गिरफ्तार करवाया

Punjab Cabinet News :  पंजाब सरकार के बीच से मंगलवार को एक चौकाने वाली खबर सामने आई है| भगवंत मान मंत्रिमंडल से स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की छुट्टी  (Minister Vijay Singla out of Punjab Cabinet)  कर दी गई है| उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया है| इसके साथ ही सीएम मान ने पुलिस को आदेश देकर उनके खिलाफ कार्रवाई भी करवाई है| विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| भ्रष्टाचार पर सीएम मान का एक्शन.... बताया जा रहा है कि, सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद इस प्रकार का एक्शन लिया है| बताया गया कि, विजय सिंगला किसी भी काम पर 1% कमीशन की मांग करते थे| ऐसा करने के सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं| मानसा विधानसभा सीट से विधायक ..... बतादें कि, विजय सिंगला पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। विजय सिंगला पेशे से डॉक्टर हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। विजय सिंगला काफी चर्चा में थे कि वह पहली बार विधायक बनते ही मंत्री बन गए| फिलहाल, अब उनकी किरकरी को लेकर चर्चा हो रही है| सीएम म