संदेश

chandigarh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चंडीगढ़ दूरदर्शन केंद्र में पुलिस फोर्स का एक्शन: कंट्रोल रूम में ऐसी कॉल चलने से मची अफरा-तफरी, फिर..

Chandigarh News :  चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल ने पुलिस विभाग की फोर्स को इसकदर एक्टिव कर दिया कि सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में अफरा-तफरी का आलम देखने को मिला| अचानक मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस फोर्स यहां एक अलग ही एक्शन मोड में नजर आई| पुलिस फोर्स ने दूरदर्शन केंद्र के सारे कर्मचारियों को बाहर निकलने और इस जगह से दूर जाकर सुरक्षित जगह जाने को कहा| इसके साथ ही आस-पास के क्षेत्र को सील कर दिया गया ताकि बिना किसी नुकसान के आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सके| इधर, लोग सकते में थे आखिर हो क्या गया है? हालांकि, कुछ देर बाद मालूम पड़ा कि ये सब कुछ चंडीगढ़ पुलिस की मॉक ड्रिल का हिस्सा है। दरअसल, अचानक सामने वाली विपदा से निपटने और सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा ही शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब कंट्रोल रूम में कॉल चलाई गई कि सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में एक संदिग्ध वस्तु मौजूद है| जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस विभाग में हलचल मच गई| चंडीगढ़ पुलिस के अलग-अलग अधिकारी, स्थानीय पुलिस टीम व बम स्क्वायड, डाग स्क्वायड, आपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच जैसी यूनिटे

टकरार शुरू: Punjab बोला- चंडीगढ़ मेरा, तो इधर मचल उठा Haryana, देखें अभय चौटाला ने CM खट्टर से क्या मांग कर दी?

चित्र
  चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है लेकिन पंजाब चंडीगढ़ पर अपना हक ज्यादा जताता है| वहीं, हक जताने की लड़ाई भी समय-समय पर देखने को मिलती रहती है| फिलहाल, आपको बतादें कि चंडीगढ़ पर पंजाब-हरियाणा की 60-40 की हिस्सेदारी चलती है| लेकिन अब जो केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय सर्विस रूल्स लागू कर उन्हें अपने अंडर ले लिया है तो ऐसे में पंजाब में विरोध पनप उठा है| खास बात यह है कि पंजाब में केंद्र सरकार का विरोध करते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चंडीगढ़ को पंजाब को दिए जाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है| मगर पंजाब की यह प्रस्ताव वाली बात हरियाणा को बहुत ज्यादा खराब लग गई है और अब चंडीगढ़ को लेकर पंजाब के सामने हरियाणा आ खड़ा हुआ है| अब दोनों राज्य चंडीगढ़ को लेकर आमने-सामने हैं| अभय चौटाला ने CM खट्टर से क्या मांग कर दी?.... दरअसल, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट करते हुए कहा है - ''पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ पंजाब को दिए जाने पर जो प्रस्ताव पास किया गया है। ये हरियाणा के हितों पर कुठाराघात है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। और हरियाण