संदेश

healthy lifestyle लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गर्मी के मौसम में दही के साथ खाएं ये मीठी चीज, दूर होगा हार्ट अटैक का खतरा

हर मौसम में कुछ अच्छा, तो कुछ बुरा होता है। जैसे गर्मी से हाल बेहाल ज़रूर हो जाता है, लेकिन इस मौसम में एक से एक मज़ेदार फल भी आते हैं। हालांकि, झुलसती हुई गर्मी में सेहत का ख्याल भी खूब रखना पड़ता है। आप क्या खा रहे हैं और क्या पी रहे हैं उसका पूरा ख्याल रखना पड़ता है। खासतौर पर अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जैसे दिल की बीमारी, डायबिटीज़ या ब्लड प्रेशर। दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज तो मौसम सुहाना हो गया, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते पारा फिर 40 के पास पहुंचेगा। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसे फूड्स ज़रूर खाएं जिनकी तासीर ठंडी होती है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे एक चीज़ की जो ठंडी तासीर के लिए जानी जाती है। जी हां हम बात कर रहे हैं दही की। अगर आप दिल के मरीज़ हैं, तो आपको गर्म मौसम में दही का सेवन ज़रूर करना चाहिए। दही सादा न खाएं, इसमें शहद मिला कर खाएं। इसके पीछे भी वजह हैं। अगर आप आजतक दही और शहद को मिलाकर खाने से होने वाले फायदों के बारे में अनजान थे, तो यह लेख ज़रूर पढ़ें। दही और शहद खाने के फायदे दही को खाने के कई तरीके हैं। इसमें चीनी, गुड़ या काला नमक म