संदेश

(हिंदी समाचार) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

PM Modi News: अपने ही नेताओं को पीएम मोदी की खरी-खरी, देखें कैसे दे डाली चेतावनी

चित्र
PM Modi News :  चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आज मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बड़ी और अहम बैठक हुई| इस बैठक में जहां जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल जैसे अन्य तमाम नेता शामिल हुए तो वहीं पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया और बैठक को मुख्य रूप से सम्बोधित किया| बताया जाता है कि, इस दौरान पीएम मोदी ने बैठक में जहां कई और मुद्दों पर बात की तो वहीं साथ ही उन्होंने इस बीच परिवारवाद का मुद्दा भी उठाया| पीएम मोदी ने अपने नेताओं को साफ-साफ लहजे में कहा कि बीजेपी के अंदर परिवारवाद और वंशवाद के चलते टिकट नहीं दिया जाएगा| पीएम ने कहा कि अगर किसी नेता के किसी अपने का टिकट कटा या कटता है तो वो समझ ले कि मैंने ही काटा है| मेरे कहने पर ही टिकट काटा गया है| यह मेरी जिम्मेदारी है और यह जिम्मेदारी ऐसी ही जारी रहेगी| बीजेपी में जगह नहीं, अन्य पार्टियों में है ... पीएम मोदी ने कहा कि मैं हर भाजपा नेता को संदेश, नसीहत या चेतावनी देना चाहता हूं कि पार्टी में पारिवारिक राजनीति की अनुमति नहीं होगी| बीजेपी के अंदर परिवारवाद और

पीठ, पेट और कमर को देना चाहते हैं बेहतर शेप तो रोजाना कुछ सेकेंड जरूर करें ये आसन

चित्र
  नई दिल्लीI  बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए तरह-तरह के वर्कआउट्स करती हैं जिसमें योग भी शामिल है। दो बच्चों की मां बनने के बाद भी करीना से कैसे खुद को फिट रखा है इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल नहीं है। उनके इंस्टाग्राम पर जाकर अलग-अलग आसनों में उनकी तस्वीरें देख सकते हैं। इस हफ्ते की शुरुआत करीना ने साइड प्लैंक पोज के वैरिएशन से किया, जिसे ट्री पोज या वशिष्ठासन भी कहते हैं। वशिष्ठासन में बॉडी को पूरी तरह से हाथ पर संतुलित करते हैं। जिसका टारगेट कलाई और ट्राइसेप्स होते हैं। यह आपके कोर और हाथों को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसके अलावा संतुलन और समन्वय में सुधार करने के लिए भी यह बहुत फायदेमंद आसन है। आइए जानते हैं वशिष्ठासन को करने का तरीका औऱ इसके फायदे। - इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। - अब बाएं हाथ को नीचे मैट पर टिकाएं। बायां पंजा नीचे रहेगा और दायां उसके ऊपर। - दूसरे हाथ को ऊपर हवा में रखें। नजरें ऊपर वाले हाथ पर टिकाएं। - इसके बाद दाएं पैर को मोड़ते हुए बाएं पैर के घुटने के ऊपर रखें। - ध्यान रखें, वशिष्ठासन योग में आपके पैर और शर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इनाम, जिंदा या मुर्दा.. रकम सुन चौंक जाएंगे आप

चित्र
   यूक्रेन पर हमला बोलकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन  (Vladimir Putin)   चारो तरफ से घिरे नजर आ रहे हैं| अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देश जहां उनके खिलाफ हो गए हैं तो खुद रूस   (Russia)   के कई लोग भी पुतिन को बुरा बता रहे रहे हैं, उनका विरोध कर रहे हैं| लेकिन पुतिन के विरोध की इस कड़ी में अब तो हद ही हो गई है| पुतिन पर अब इनाम रख दिया है और कहा गया है कि पुतिन को जिंदा पकड़कर लाओ या मुर्दा... इनाम दिया जाएगा| यह पढ़ें -  पुतिन का कितना खौफ है... नमूना है यह वीडियो, सामने बात करते हुए कांप गया अफसर, लड़खड़ाने लगी जुबान दरअसल, रूस के रहने वाले एक बड़े बिजनेसमैन (अब अमेरिका में) जिसका नाम एलेक्स कोन्याखिन बताया जाता है, उसने पुतिन पर इनाम की घोषणा की है| इनाम की रकम बहुत ही ज्यादा है| बिजनेसमैन ने पुतिन पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है यानि भारत के रूपए के हिसाब से 7.5 करोड़ रुपये के आसपास| पोस्टर जारी किया.... बतादें कि, बिजनेसमैन ने पुतिन पर इनाम की घोषणा करते हुए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया है| जिसमें पुतिन की फोटो लगी हुई है फोटो के ऊपर लिखा है-  'Wanted: Dead or Alive' इसके बाद फोटो के नी