संदेश

UPSC Final Result 2021 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

UPSC Final Result 2021: सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 4 में लड़कियों का दबदबा

चित्र
UPSC Final Result 2021 :  संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है| परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं| रिजल्ट पर अगर नजर डालें तो लड़कियों का दबदबा नजर आ रहा है| यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 पास करने वालों की जो लिस्ट जारी की है उसमें टॉप 4 में लड़कियों के ही नाम हैं| टॉप-1 में हैं श्रुति शर्मा का नाम शामिल है जबकि टॉप-2 और टॉप-3 में अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने अपनी जगह बनाई है| वहीं टॉप-4 में ऐश्वर्या वर्मा ने अपना परचम लहराया है| बतादें कि, कुल 685 उम्मीदवारों का सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चयन हुआ है| इन सभी उम्मीदवारों का चयन पहले प्रीलिम्स परीक्षा फिर मेन्स परीक्षा और आखिर में इंटरव्यू राउंड में इनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। ज्ञात रहे कि सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवार भारत की केंद्र सरकार के तहत आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य सर्विस में जाते हैं| देखिये टॉप-10 में कौन-कौन शामिल.... UPSC Final Result 2021 Toppers UP