संदेश

अक्तूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Girl Kidnapped And Gang Raped From VIP

चित्र
राजधानी में दिनदहाड़े छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा से ऑटो ड्राइवर और साथी ने दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर सिर पर हमला किया है। आरोपियों ने बेहोशी की हालत में छात्रा को हुसड़िया चौराहे पर फेंक फरार हो गये हैं। ट्यूशन से लौटते वक्त छात्रा के साथ घटना हुई। ये पूरा मामला राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र का है। लखनऊ में दिनदहाड़े छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। ऑटो ड्राइवर और साथी ने छात्रा के साथ रेप कर हुसड़िया चौराहे पर फेंक फरार हो गये। दोनो वेहशियो ने छात्रा के साथ बलात्कार किया। दोनों आरोपी बेहोशी की हालत में छात्रा को हुसडिया चौराहे पर फेक फरार हो गये हैं। बीती शाम से अब तक पीड़ित को FIR कॉपी नही मिली है। लगभग 18 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। करवाई के नाम पर पुलिस के हाथ खाली हैं। हनीमैन चौराहे के अवैध स्टैंड संचालक से पूछताछ की सूचना जारी है। 18 वर्षीय युवती लगभग 24 घंटो से परेशान हैं। ट्यूशन से लौटते वक्त घटना हुई थी। ये पूरा मामला विभूतिखंड थाना क्षेत्र का है। UP News Crime News Girl Kidnapped Gan

PM Modi Will Dedicate-75 Digital Banking Units

चित्र
Digital Banking Units : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वित्तीय समावेशन को और ज्‍यादा व्‍यापक बनाने के एक अन्‍य उपाय के रूप में आज देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों (डीबीयू) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी. इसके मुताबिक इस अवसर पर प्रधानमंत्री का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधन भी होगा. वर्ष 2022-23 के आम बजट में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना किए जाने की घोषणा की गई थी. पीएमओ ने कहा कि डीबीयू की स्थापना डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है और इनके अंतर्गत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया जाएगा. सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंक, 12 निजी बैंक और एक लघु वित्त बैंक इस प्रयास में भाग ले रहा है. मिलेंगे ये फायदे... पीएमओ ने कहा कि ये डीबीयू ब्रिक एंड मोर्टार आउटलेट्स से संचालित की जाएंगी जहां लोगों को बचत खाता खोलने, बैलेंस-चेक करने, पासबुक प्रिंट करने, राशि अंतरित करने, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने, ऋण के ल

UP Deputy CM Convoy Accident

चित्र
  UP Deputy CM Convoy Accident  :  उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक  (Deputy CM Brajesh Pathak)  का काफिला हादसे का शिकार हुआ है| ब्रजेश पाठक एक कार्यक्रम के लिए लखनऊ से खीरी जा रहे थे कि इस बीच रास्ते में अचानक से उनके काफिले में मौजूद पुलिस की एक गाड़ी और एक एम्बुलेंस की आपस में टक्कर हो गई|   हालांकि, गनीमत इतनी रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ| लेकिन बताया जाता है कि हादसे में एम्बुलेंस में सवार दो लोग और पुलिस की गाड़ी में सवार 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं| जिनका इलाज कराया गया है|   अनियंत्रित होने से हुआ हादसा   मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब काफिले में इन दोनों वाहनों में एक अनियंत्रित हो गया| हादसे के तस्वीर को देखते हुए लगता है कि एम्बुलेंस की टक्कर पुलिस की गाड़ी से हुई है क्योंकि एम्बुलेंस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है| जबकि पुलिस की गाड़ी को पीछे से नुकसान हुआ है|   UP Deputy CM Convoy Accident UP Deputy CM Convoy Deputy CM Convoy Accident   Convoy Accident UP Accident News   UP Accident   UP Deputy CM Convoy Accident

The Desire of A minor Does Not Matter in Having

चित्र
  Important decision of Allahabad High Court   देश में नाबालिग लड़कियों या लड़कों की शादी को कानूनन अपराध माना जाता है। लड़कियों की इच्छा के खिलाफ बाल विवाह करा दिया जाता है। जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं। कम उम्र में लड़कियां मां बनती हैं और ऐसी लड़कियों का जीवन कम हो जाता है। इस प्रकार के मामलों में इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला एक बड़ी लकीर की तरह आया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि नाबालिग लड़कियों के साथ शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाए जाने के मामले में कोर्ट ने साफ कहा कि उनकी सहमति कोई मायने नहीं रखती है।  इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि नाबालिग की सहमति से बनाया गया शारीरिक संबंध में उसकी सहमति का कोई महत्व नहीं है। कोर्ट ने कहा कि नाबालिग से शादी के बाद उसकी सहमति से बनाया गया शारीरिक संबंध भी रेप की श्रेणी में आता है। कोर्ट ने इस आधार पर रेप के आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया। दरअसल, याचिका में आरोपी की ओर से दलील दी गई थी कि उसने नाबालिग से सहमति से शादी की। उसकी सहमति से ही उससे शारीरिक सं

Mulayam Singh Yadav Funeral

चित्र
  Mulayam Singh Yadav Funeral  : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव   (Mulayam Singh Yadav)  की झलक अब सिर्फ यादों में रह गई है| उनके मृत शरीर का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है| बेटे अखिलेश यादव ने अंतिम संस्कार की सारी रस्में निभाते हुए मुलायम को मुखाग्नि दी| बतादें कि, मुलायम सिंह यादव उसी गांव में पंचतत्व में विलीन हुए जिस गांव में उन्होंने कभी जन्म लिया था| यूपी में पैतृक गांव सैफई में मुलायम का अंतिम संस्कार किया गया| मालूम रहे कि, बीते सोमवार को सुबह मुलायम सिंह यादव(82 साल) का निधन हो गया था| मुलायम सिंह यादव एक लम्बे समय से यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे थे| उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ थी|   Mulayam Singh Yadav Funeral   Mulayam Singh Funeral   Mulayam Funeral Mulayam Singh Yadav Last Rites   Samajwadi Party Mulayam Singh Yadav Life Mulayam Singh Yadav Journey Mulayam Singh Yadav Died Mulayam Singh Yadav News Mulayam Singh Yadav Died News Mulayam Singh Yadav Death   Mulayam Singh Yadav Passes Away Mulay

Mulayam Singh 's Funeral Will Be Held in Saifai

चित्र
Mulayam Singh Yadav Funeral : समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनका पार्थिव शरीर सोमवार की शाम इटावा जिला स्थित सैफई गांव लाया गया. जहां लोग अपने चहेते नेताजी का अंतिम दर्शन करने के लिए राज्य के कोने-कोने से उमड़ रहे हैं. सुबह 10 बजे के करीब नेताजी का पार्थिव शरीर सैफई में पंडाल में रखा जाएगा ताकि आमजन उनका अंतिम दर्शन कर सकें. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : दोपहर 2 बजे  मुलायम सिंह यादव  का पार्थिव शरीर सैफई के श्मसान घाट ले जाया जाएगा. उसके बाद 3 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. राज्य सरकार ने उनके निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है. मुलायम सिंह  के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री   योगी आदित्यनाथ  समेत आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री   राजनाथ सिंह , बिहार के   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने सैफई जा रहे हैं. इनके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक

Mulayam Singh Yadav Death

चित्र
  Mulayam Singh Yadav Death :  समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav latest news) को देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक कहा जाता था। मुलायम सिंह को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने पर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में मुलायम सिंह (82) की निगरानी खुद मेदांता समूह के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन कर रहे थे। हालांकि हालत बिगड़ने के बाद उनका जीवन नहीं बचाया जा सका और मुलायम ने सुबह 8.16 पर आखिरी सांस ली। जब से मुलायम सिंह यादव अस्‍पताल में भर्ती हुए थे तब से लगातार उनके समर्थक और प्रशंसक उनकी बेहतर सेहत के लिए पूजा-प्रार्थना कर रहे थे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्षअखिलेश यादव खुद मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के बहू अपर्णा यादव को लखनऊ में मुलायम की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह 2 अक्टूबर को ही स्पेशल विमान से दिल्ली के रास्ते गुर

Mulayam Singh Yadav Life Journey

चित्र
  Mulayam Singh Yadav Life Journey :  समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव   (Mulayam Singh Yadav)  का निधन हो गया है| 82 साल की उम्र में मुलायम ने अपने जीवन की आखिरी सांस ली| मुलायम के जाने   (Mulayam Singh Yadav Death )  से राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है साथ ही उनके चाहने वालों की आंखें नम है| मुलायम को प्यार से 'नेताजी' कहा जाता था| बतादें कि, मुलायम  (Mulayam Singh Yadav)   पिछले एक सप्ताह से हरियाणा स्थित गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ICU यूनिट में एडमिट थे| उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी| विशेष डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम द्वारा लगातार अच्छे से अच्छे इलाज के बावजूद मुलायम सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और अब वह इस दुनिया को अलविदा कह गए| बताया जाता है कि, मुलायम सिंह को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी जयादा थी| उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी| मुलायम का वर्चस्व अलग था मुलायम सिंह भले ही विवादों में रहे हों लेकिन राजनीति में उनका वर्चस्व एक अलग स्तर पर हट के रहा है| मुलायम देश की राजन

PM Modi Pains On Mulayam Singh Yadav Death

चित्र
  PM Modi Pains On Mulayam Singh Yadav Death :  समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव   (Mulayam Singh Yadav)   के निधन से उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है| देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Modi)   ने भी मुलायम सिंह के साथ अपने करीबी रिश्तों को बयान करते हुए गहरा दुख जताया है| यहां तक कि गुजरात में जन सम्बोधन के बीच पीएम मोदी मंच पर मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए भावुक हो गए| इससे पहले पीएम मोदी ने ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए दुख जताया था| मेरा खास रिश्ता था उनसे, बहुत याद करूंगा दरअसल, पीएम मोदी विभिन्न परियोजनाओं की लॉन्चिंग को लेकर गुजरात दौरे पर हैं| ऐसे में यहां वह  एक जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे और इसी बीच उन्होंने मुलायम सिंह यादव के निधन का जिक्र किया और कहा- जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे एक दुखद खबर भी मिली| पता चला कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है| मुलायम सिंह जी का जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है| पीएम मोदी ने कहा- मुलायम सिंह जी के साथ मेरा खास रिश्ता रहा है, मैं उनके बहुत