संदेश

Chandigarh news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चंडीगढ़ दूरदर्शन केंद्र में पुलिस फोर्स का एक्शन: कंट्रोल रूम में ऐसी कॉल चलने से मची अफरा-तफरी, फिर..

Chandigarh News :  चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल ने पुलिस विभाग की फोर्स को इसकदर एक्टिव कर दिया कि सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में अफरा-तफरी का आलम देखने को मिला| अचानक मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस फोर्स यहां एक अलग ही एक्शन मोड में नजर आई| पुलिस फोर्स ने दूरदर्शन केंद्र के सारे कर्मचारियों को बाहर निकलने और इस जगह से दूर जाकर सुरक्षित जगह जाने को कहा| इसके साथ ही आस-पास के क्षेत्र को सील कर दिया गया ताकि बिना किसी नुकसान के आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सके| इधर, लोग सकते में थे आखिर हो क्या गया है? हालांकि, कुछ देर बाद मालूम पड़ा कि ये सब कुछ चंडीगढ़ पुलिस की मॉक ड्रिल का हिस्सा है। दरअसल, अचानक सामने वाली विपदा से निपटने और सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा ही शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब कंट्रोल रूम में कॉल चलाई गई कि सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में एक संदिग्ध वस्तु मौजूद है| जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस विभाग में हलचल मच गई| चंडीगढ़ पुलिस के अलग-अलग अधिकारी, स्थानीय पुलिस टीम व बम स्क्वायड, डाग स्क्वायड, आपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच जैसी यूनिटे

चंडीगढ़ हत्याकांड: रंजिश में कर दी मनीमाजरा के सूरज की हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने यूं पकड़ा

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में रहने वाले सूरज की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है| हत्या का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के हाथ लग गया है| पुलिस ने मनीमाजरा एरिया से ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है| जिसकी पहचान कुणाल के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी कुणाल को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया| जहां से पुलिस को कुणाल की एक दिन रिमांड मिली है| रिमांड के दौरान पुलिस मामले में फरार चल रहे कुणाल के दो और साथी आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी| बतादें कि, पुलिस ने मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर रखा है| जिसकी पहचान योगेश के रूप में हुई है| पुलिस ने यूं पकड़ा.... जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी कुणाल की तलाश में जुटी थाना मनीमाजरा पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि कुणाल मनीमाजरा एरिया में ही मौजूद है| इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता से कदम उठाया| थाना मनीमाजरा प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की सुपरविजन में एक टीम का गठन हुआ और सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुणाल को दबोच लिया गया| थाना मनीमाजरा पुलिस का कहना है कि मामले में फरा

आप बिगाड़ सकती है चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का समीकरण

चित्र
  चंडीगढ़।  नगर निगम चुनाव में मतदान को लेकर जहां मात्र 10 घंटे शेष रह गए, वहीं पर अभी तक मिले संकेतों के अनुसार नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी राष्ट्रीय पार्टियों के समीकरण बिगाड़ सकती है। अर्थ प्रकाश की टीम द्वारा शहर में विभिन्न लोगों से की गई बातचीत के दौरान विभिन्न वार्डों में काफी स्थिति बदली हुई नजर आ रही है। हालांकि मतदाता खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन एक बात साफ होती नजर आ रही है कि शहर के 35 वार्डों में आप अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि वह पूर्ण बहुमत से आएगी या नहीं, लेकिन कहीं पर वह भाजपा का समीकरण बिगाड़ रही है तो कहीं पर कांग्रेस का। परंतु यह स्पष्ट है कि आप पार्टी निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है।  चौकाने वाले हो सकते हैं  इस बार परिणाम कुछ जगह पर आप व कांग्रेस में और कुछ जगह पर आप व भाजपा में भिडं़त होती नजर आई। कोई बड़ा चमत्कार भी न हो जाए यह भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन वीरवार की रात उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात है। शुक्रवार सुबह तक भाजपा व कांग्रेस कोई चमत्कार करने में कामयाब न हुई तो अभी तक मिले संकेतों के अ

एलओसी के नजदीक सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट, कोपायलट लातपा

चित्र
  श्रीनगर ।  कश्मीर के जिला बांडीपोरा के गुरेज के तुलैल इलाके में शुक्रवार दोपहर को सेना का एक चीता हेलीकाप्टर गुजरान नाले के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरेज घाटी के गुजरान नाले हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही वहां बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हेलीकाप्टर के पायलट और सह-पायलट का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो हेलीकाप्टर में सवार पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए हैं परंतु अभी तक अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। एसडीएम गुरेज ने बताया कि दुर्घटना के बाद से सेना के हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। वहीं रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरेज सेक्टर के बरौम इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सुरक्षाबलों का दल हेलिकॉप्टर के पायलट व को-पायलट के बचाव के लिए बर्फीले इलाके में पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि यह हादसा नियंत्रण रेखा के नजदीक गुरेज सेक्टर में हुआ। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि नियंत्रण रेखा के नजदीक जब सेना का ये हेलीकाप्टर गश्त लगा रहा था, उसम

पटियाला से चौकाने वाला रिजल्ट: ये हार अमरिंदर के लिए सदमे से कम नहीं! आज लगा कैप्टन को बड़ा धक्का

चित्र
  Patiala Election Result 2022 :  देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव- 2022 का रिजल्ट सामने आ रहा है और इस रिजल्ट को देखते हुए अगर बात पंजाब की करें तो यहां आम आदमी पार्टी की सूनामी में यहां के तमाम राजनीतिक दिग्गज हवा हो गए हैं| जहां इन्हीं तमाम राजनीतिक दिग्गजों में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर नजर डालते हैं| जो कि बेहद चर्चित पटियाला सीट से चुनाव लड़े थे और उम्मीद कर रहे थे कि इस बार भी रिजल्ट वही होगा जो पिछले चुनावों से होता रहा है| लेकिन कैप्टन की किस्मत इस बार कुछ और ही मंजूर किये बैठी थी| किस्मत ने कैप्टन को बड़ा धक्का दिया और वह अबकी बार पटियाला सीट हार गए| ढह गई कैप्टन की वो विश्वास भरी उम्मीद.... बतादें कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सीट को अपने लिए जीत की सीट मानते आ रहे थे| और मानते भी क्यों न क्योंकि इस सीट ने उन्हें चार बार लगातर विधायक जो बनाया| इसीलिए जब कैप्टन कांग्रेस से अलग हुए तो वह अपनी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ पटियाला से इस चुनाव में उतरे और सोच रहे थे कि जीत ही जायेंगे लेकिन पटियाला की जनता ने कैप्टन को इस बार तरजीह नहीं दी| उन्हें नकार दिया| फिलहाल, जिस सीट से

छी-छी! IB अफसर रहा यह शख्स कर बैठा सारी हदें पार, 60 साल की उम्र में 17 साल की लड़की के साथ...

चित्र
  आजकल लोग कैसी मानसिकता के हो गए हैं| किस रास्ते पर चल पड़े हैं| इंसानियत, मर्यादा की वो बातें  कहां गईं? शर्म आती है, बेहद ज्यादा शर्म आती है| जब ऐसे मामले सुनने और देखने को मिलते हैं| बतादें कि, देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है| जहां एक पूर्व IB अफसर ने सारी हदें पार कर दीं हैं| 60 साल की उम्र के इस पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो अफसर पर एक नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है| बताया जाता है कि, यह पूर्व अफसर फरार चल रहा है| 17 साल की लड़की का किया रेप.... जानकारी के अनुसार, यह पूरा घिनोना मामला दिल्ली के करोल बाग इलाके का है| जहां आरोपी ने 17 साल की एक नाबालिग लड़की की आबरू को तार-तार किया| आरोपी कुछ हद तक लड़की के परिवार का जानकार था और इसी का फायदा उठाते हुए वह किसी बहाने से लड़की को अपने साथ ले गया और   उसका रेप किया| वहीं, रेप करने के बाद आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर धमकी दी| लेकिन पीड़ित लड़की ने हौंसला दिखाया और उसने अपने मां-बाप को सारी बात बताई| जिसके बाद घरवालों ने आरोपी पर कार्रवाई की लिए पुलिस में शिकायत दी| पोक्सो एक्ट व अन्