संदेश

Haryana News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हरियाणा में हड़कंप, पुलिस अलर्ट: जज को कत्ल करने की धमकी, यहां पूरी खबर

Haryana News :  हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है| बताया जाता है कि यहां एक जज को जान से मारने यानी कत्ल करने की धमकी दी गई है| इस धमकी के बाद जहां जज की टेंशन हाई है तो वहीं प्रदेश पुलिस अलर्ट है| छानबीन की जा रही है कि आखिर धमकी देने वाला कौन है और जज को इस तरह से धमकी क्यों दे रहा है? फिलहाल, हर हाल में जज की सुरक्षा तय की जा रही है| रोहतक के जज को मिली धमकी... जानकारी के अनुसार, रोहतक के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी गई है| बताते हैं कि ईमेल के जरिये यह धमकी मिली है| आरोपी ने खुद को बड़ा सरगना बताया है और गोली मारने की बात कही है| फिलहाल, इस मामले में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल सकी है| पुलिस अपने स्तर पर लगातार जांच-पड़ताल में लगी हुई है|

टकरार शुरू: Punjab बोला- चंडीगढ़ मेरा, तो इधर मचल उठा Haryana, देखें अभय चौटाला ने CM खट्टर से क्या मांग कर दी?

चित्र
  चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है लेकिन पंजाब चंडीगढ़ पर अपना हक ज्यादा जताता है| वहीं, हक जताने की लड़ाई भी समय-समय पर देखने को मिलती रहती है| फिलहाल, आपको बतादें कि चंडीगढ़ पर पंजाब-हरियाणा की 60-40 की हिस्सेदारी चलती है| लेकिन अब जो केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय सर्विस रूल्स लागू कर उन्हें अपने अंडर ले लिया है तो ऐसे में पंजाब में विरोध पनप उठा है| खास बात यह है कि पंजाब में केंद्र सरकार का विरोध करते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चंडीगढ़ को पंजाब को दिए जाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है| मगर पंजाब की यह प्रस्ताव वाली बात हरियाणा को बहुत ज्यादा खराब लग गई है और अब चंडीगढ़ को लेकर पंजाब के सामने हरियाणा आ खड़ा हुआ है| अब दोनों राज्य चंडीगढ़ को लेकर आमने-सामने हैं| अभय चौटाला ने CM खट्टर से क्या मांग कर दी?.... दरअसल, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट करते हुए कहा है - ''पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ पंजाब को दिए जाने पर जो प्रस्ताव पास किया गया है। ये हरियाणा के हितों पर कुठाराघात है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। और हरियाण

मंदिर विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, देखें पूरा मामला

  रेवाड़ी।   हरियाणा के रेवाड़ी जिले में युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। किसी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही युवक ने उस पर 3 गोलियां चलाई गईं। गोली लगने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रामपुरा थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव हुसैनपुर निवासी सतपाल उर्फ लल्लू (24 ) मंगलवार को अपने साथियों के साथ गांव के बस स्टैंड पर श्री श्याम भक्तों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर में सेवा कर रहा था। बताया जा रहा है कि तभी अजीत नाम का शख्स उसे वहां बुलाने के लिए पहुंचा और कहा कि कुछ जरूरी बात करनी है और फिर स्कूटी पर बैठाकर उसे अपने प्लॉट पर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से गांव का निर्वतमान सरपंच व कुछ अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने सतपाल को देखते हुए दनादन फायरिंग शुरू कर दी। इसमें उसे 3 गोलियां लगीं। एक गोली हाथ और एक गोली चेहरे को छूकर निकल गई। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह बचाव करते हुए सतपाल वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सतपाल को उपचार के लिए रेवाड़ी स्