संदेश

congress president amarinder singh raja wading लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पंजाब सरकार के रडार पर आए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडि़ंग,  देखें क्या है मामला

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ( Congress President Amarinder Singh Raja Wading ) अब आम आदमी पार्टी सरकार के टारगेट पर आ गए हैं। वडि़ंग के ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते बसों की बॉडी को लेकर 30.24 करोड़ के घपले के आरोप लगाए जा रहे हैं। पंजाब में सस्ती बॉडी होने के बावजूद वडि़ंग के मंत्री रहते राजस्थान के जयपुर स्थित कंपनी से बॉडी लगवाई गई। इसके लिए ज्यादा रुपए खर्च किए गए। वहीं बसों को राजस्थान भेजने पर भी करीब डेढ़ करोड़ का डीजल खर्च हुआ।   राजा वडि़ंग पिछली सीएम चरणजीत चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार में 3 महीने ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे। इस दौरान पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के लिए 840 बसें खरीदी गई। जिनकी बॉडी राजस्थान की कंपनी से लगवाई गई। राजस्थान की कंपनी ने एक बस की बॉडी के बदले 12 लाख रुपए लिए। इस तरह कुल 100.80 करोड़ रुपए खर्च किए गए।   ट्रांसपोर्टर सन्नी ढिल्लो ने कहा कि मैंने आरटीआई में जानकारी निकलवाई। इसमें पता चला कि भदौड़ की हरगोबिंद कोच और गोबिंद कोच ने सरकार को 8.40 लाख और 8.25 लाख रुपए की कोटेशन दी थी। इसके बावजूद मंत्री राजा वडि़ंग ने बसों को बॉडी ल