संदेश

चंडीगढ़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

14 को राजभवन का होगा घेराव, कर्मचारियों की प्रशासन को चेतावनी

चंडीगढ़ डीसी रेट में बढ़ोतरी नहीं किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने 14 जून को राजभवन का घेराव करने की चेतावनी दी है। यह प्रदर्शन ज्वाइंट एक्शन कमेटी आफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के मार्गदर्शन में होगा। प्रदर्शन की तैयारियों के लिए वीरवार को सेक्टर-1 और सेक्टर-37 वाटर वर्क्स में गेट मीटिंग कर एकजुट होने का संदेश दिया गया। इससे पहले एक जून को सेक्टर-37 एमसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कमेटी के कन्वीनर अश्विनी कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन और एमसी के अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रहे। जिस कारण कर्मचारी रोष स्वरूप शांतिपूर्ण तरीक़े से रोष प्रदर्शन करेंगे।जिसका नोटिस अधिकारियों को दे दिया गया है। अश्विनी कुमार ने कहा कि प्रशासन कर्मचारी नेताओं से बात कर कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा करे।डीसी रेट में 21 फीसदी बढ़ोतरी की जाए, आउटसोर्स वर्कर्स का आर्थिक शोषण रोका जाए, ठेकेदार पैसों की मांग करते हैं उनको रोका जाए, खाली पदों को जल्द भरा जाए, डेली वेज कर्मचारी रेगुलर किए जाएं, खत्म हो चुके पदों को बहा