संदेश

mohali police लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोहाली से खबर: इस सोसायटी में पुलिस ही पुलिस जमा, इस तरह की कार्रवाई को लेकर लोगों में मची हलचल

चित्र
  पंजाब में इन दिनों अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है| यहां आपराधिक कृत्यों की कतार सी लगी हुई है| जिससे अब पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं| और यही कारण है कि अब पंजाब पुलिस सतर्कता दिखा रही है| खबर मोहाली से है| वीरवार सुबह मोहाली के जलवायु टावर में लोगों में उस वक्त हलचल मच गई जब यहां स्थानीय पुलिस का जमावड़ा देखा गया| मौके पर मौजूद पुलिस काफी एक्टिव हो रखी थी और उसकी गतिविधि से लोगों को लगा कि कोई बात हो गई है| इसलिए लोगों में हलचल पैदा हो गई| चेकिंग अभियान चलाया.... बतादेंकि, मोहाली पुलिस द्वारा जलवायु टावर परिसर और उसके बाहर चेकिंग अभियान चलाया गया| इस दौरान मोहाली पुलिस लोगों की जान-पहचान संबंधी जांच-पड़ताल के साथ गाड़ियों और सामानों को भी खंगालते नजर आई| इस अभियान से आपराधिक प्रवत्ति रखने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास किया गया| मोहाली पुलिस के अनुसार, यह चेकिंग अभियान अपराध पर लगाम लगाने और सुरक्षा के लिहाज से लोगों का वेरिफिकेशन करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है| शहर के अन्य रिहायशी परिसरों में भी इसी तरह की कवायद की जाएगी| बतादें कि, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सि