संदेश

Congress President Sonia Gandhi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अब UP कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दिया इस्तीफा, गोवा और उत्तराखंड के पार्टी चीफ भी कर चुके हैं रिजाइन

चित्र
  लखनऊ।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लल्लू ने इस संबंध में एक ट्वीट लिखा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था, जिससे कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन हो सके। इस निर्देश के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अजय कुमार लल्लू को 2019 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दो दिनों के बाद यह कदम उठाया है। रविवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा था कि वह संगठनात्मक चुनाव पूरा होने तक पद पर बने रहें और पार्टी को मजबूत बनाने के लि