संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

30 एकड़ भूमि पर 500 करोड़ से स्थापित होगा एथेनॉल प्लांट, हिमाचल 50 प्रतिशत इक्विटी निवेश को तैयार

चित्र
  शिमला:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की ओर से ऊना जिले के जीतपुर बेहरी में 30 एकड़ भूमि पर 500 करोड़ रुपये की लागत से एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार देर शाम यहां प्रस्तावित एथनॉल प्लांट के निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार परियोजना में 50 प्रतिशत इक्विटी निवेश करने के लिए तैयार है और इस संयंत्र को स्थापित करने के लिए कंपनी को पूरा सहयोग देगी। कंपनी ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को निदेशक मंडल में ले जाने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को भंजल से अप्रोच रोड के लिए 10 दिनों के भीतर भूमि अधिग्रहण शुरू करने और प्लांट के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। प्लांट से रोजगार मिलेगा, किसानों को भी लाभ सुक्खू ने कहा कि यह प्लांट स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा और पंजाब के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और पड़ोसी जिलों के किसानों को भी अनाज आधारित इथे

कुल्लू में चला अंधड़, 14 मई को कई भागों में बारिश की संभावना

चित्र
  कुल्लू:  मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच शनिवार को कुल्लू में दोपहर को अंधड़ चला। अंधड़ से ढालपुर में धूल का गुब्बार उठ गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह मौसम साफ बना हुआ था, लेकिन दोपहर 12:00 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। हल्के बादल छा जाने के बाद अंधड़ चला। लोग धूल से बचते हुए नजर आए। हालांकि, अंधड़ से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। तीन दशक के बाद कुल्लू में मई में ठंडा मौसम बना है। लाहौल-स्पीति व कुल्लू के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। लाहौल-स्पीति प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें। अधिकतम तापमान ऊना में अधिकतम तापमान 39.5, शिमला 26.4, सुंदरनगर 33.9, भुंतर 29.7, कल्पा 21.2, धर्मशाला 30.2, ऊना 39.5, नाहन 33.5, केलांग 13.3, सोलन 33.0, कांगड़ा 34.5, मंडी 35.4, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 37.0, चंबा 34.6, डलहौजी 22.0,जुब्बड़हट्टी 29.9, कुफरी 21.1, कुकुमसेरी 15.1, नारकंडा 20.8, रिकांगपिओ 27.7 और धौलाकुआं में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  Source link -

मौसम का बदलाव:पांगी में बर्फबारी, शिमला में अंधड़ और ऊना में 40 डिग्री पार हुआ अधिकतम तापमान

चित्र
  प्रदेश में रविवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। पांगी में ताजा बर्फबारी हुई, शिमला में अंधड़ चला। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रिकॉर्ड हुआ। रविवार को इसी सीजन के दौरान पहली बार प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में 18 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शिमला शहर में शनिवार रात और रविवार सुबह तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। सुबह करीब 10:00 बजे के बाद शहर में मौसम साफ हुआ। सोलन, कुफरी, नारकंडा और मनाली में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में ऊना 40.4 धौलाकुआं 38.6 हमीरपुर 35.9 मंडी 33.8 कांगड़ा 33.7 चंबा 33.6 नाहन 33.1 सोलन 32.0 सुंदरनगर 30.6 धर्मशाला 30.0 शिमला 25.0 Source link -  Snowfall in Pangi, storm in Shimla and maximum temperature crossed 40 degree in Una (arthparkash.com)

परीक्षा परिणाम जल्द निकालने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

चित्र
  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार मई के अंत तक 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर देगा। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन जोर-शोर से जुटा है। परीक्षा परिणाम जल्द निकालने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-अप्रैल में टर्म-2 की परीक्षाएं करवाई थीं। प्रदेश के करीब दो लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी थीं। दसवीं कक्षा में करीब 90 हजार, जबकि जमा दो की परीक्षा एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी थी। देश के कई शिक्षा बोर्डों ने परिणाम घोषित कर दिया है। एचपी बोर्ड भी इसी माह परिणाम निकालने की तैयारियों में जुटा है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो चुका है, जबकि अब बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट घोषित करने को लेकर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। बोर्ड समय पर 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम को घोषित कर सके, इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने कुछ कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द किया है। सूत्रों की मानें तो बोर्ड प्रबंधन ने कर्मचारियों को 20 मई तक छुट्टी न करने के आदेश दिए हैं। शनिवार और रविवार को भी बोर्ड कार्यालय

योल में खाई में कैंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत

चित्र
  धर्मशाल:  कास खंड धर्मशाला के तहत योल के साथ लगते उथड़ाग्रां में अनियंत्रित होकर एक कैंटर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों ने मौके पर, जबकि एक गंभीर घायल ने टांडा अस्पताल में दम तोड़। हादसे में पांच लोग जख्मी हुए हैं। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कैंटर में सवार लोग शाम करीब 4:30 बजे खेतों से गेहूं की कटाई कर फसल घर ला रहे थे, तभी फसल से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया। कैंटर में चालक और बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। मृतकों में सीता देवी (39) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत (43) पुत्र बलदेव, कृष्णा (7) पुत्री सुनील कांत, मिलाप चंद (चालक) पुत्र अशोक कुमार और आरती देवी (45) पत्नी कुशल कुमार शामिल हैं। हादसे में प्रिया (7) पुत्री लक्ष्मण, अंशु (7) पुत्र सुनील कांत, अभिनव (17) पुत्र सुनील, साक्षी (17) पुत्री गुलशन और अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हुए हैं। सभी मृतक उथड़ाग्रां के रहने वाले हैं। घायलों का उपचार टांडा अस्पताल में

पांवटा साहिब के मानपुर देवडा में हादसा, ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत

चित्र
  पांवटा साहिब: पांवटा साहिब के मानपुर देवडा के समीप एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार (31) निवासी मैहरूवाला ट्रैक्टर लेकर मानपुर देवडा की तरफ जा रहा था कि मानपुर देवड़ा के नजदीक अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया, जिस कारण रविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायल रविंद्र को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Source link -  Accident in Manpur Devda of Paonta Sahib, driver died in tractor accident (arthparkash.com)

कर्नाटक में कांग्रेस के जीत पर प्रतिभा सिंह ने यह कहा, दिल्ली में राहुल से मिले राठौर

चित्र
  शिमला: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू , प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेसी नेताओं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। सीएम सुक्खू ने कहा है कि कर्नाटक में पूर्व की बीजेपी सरकार ने जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक कार्य नहीं किया इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है और कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। कर्नाटक में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा और जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर पूर्व बहुमत से पार्टी को सता में लाया है जिसके लिए कर्नाटक कांग्रेस और पार्टी हाई कमान बधाई के पात्र हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी हैं। उन्होंने कर्नाटक के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से अब देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएंगी। प्रत

हिमाचल में 92 हजार से ज्यादा का कर्ज झेल रहा है मजदूर से लेकर सरकारी कर्मचारी तक का हर शख्स

चित्र
   कर्ज के जाल में उलझे हिमाचल प्रदेश में अब लोन चुकाना भी एक बड़ा खर्चा है। राज्य पर 76 हजार करोड़ रुपए के करीब कर्ज है। हिमाचल की आबादी 75 लाख है। एक अनुमान के अनुसार प्रत्येक नागरिक पर 92 हजार रुपए से अधिक का कर्ज है। ऐसे में यह देखना होगा कि वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाने का फैसला किस तरह मदद करता है? हिमाचल में हर साल बजट पेश करने के बाद ये तथ्य सामने आता है कि सरकार को लिए गए कर्ज के ब्याज की अदायगी के लिए सौ रुपए के मानक में दस रुपए खर्च करने पड़ते हैं। अमूमन राज्य ससरकार एक समय में एक तिमाही में डेढ़ हजार रुपए से अढ़ाई हजार रुपए कर्ज लेती है। सुखविंदर सिंह सरकार के पहले बजट के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार वित्त वर्ष 2023-24 में 11068 करोड़ का कर्ज चुकाएगी। इसमें से 5562 करोड़ रुपए तो सिर्फ लिए गए कर्ज के ब्याज की अदायगी पर खर्च होगा। कर्ज की किश्तों के रूप में 5506 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में राज्य पर 87 हजार करोड़ का लोन हो जाएगा। और इसी प्रकार 2024-25 तक हिमाचल का कर्ज एक लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा। Source link -  In Himachal, ever

हैदराबाद का पर्यटक चंद्रा नदी में डूबा, अचानक पैर फिसलने से लहरों में समा गया

चित्र
  केलांग: चंद्रा नदी में गिर कर एक पर्यटक की मौत हो गई है। लाहुल के पर्यटन स्थान कोकसर के समीप चंद्रा नदी के किनारे अचानक फिसलन जाने से सैलानी नदी में गिर गया। हालांकि पर्यटक को रेस्क्यू करने के लिए काफी कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नही जा सका। जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक उपमंडल लाहुल के कोकसर गांव में हैदराबाद का एक पर्यटक चंद्रा नदी में गिर गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की रेस्क्यू टीम ने पर्यटक को बचाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नही जा सका। पुलिस ने को कड़ी मशक्कत के बाद शव नदी से बरामद किया। एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि मृतक व्यक्ति का एक रिश्तेदार घटना स्थल पर मौजूद था। पोस्टमार्टम के लिए शव को आरएच केलांग ले जाया गया है। मृतक की पहचान पादुरंग तेबुराम पुत्र मागल दास तेबुराने निवासी साईराम नगर शिव सरम हैदराबाद (तेलंगाना) के रूप में हुई है। Source link -  tourist from hyderabad drowned in chandra river (arthparkash.com)

शिमला से अतिक्रमण हटाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने के आदेश हाईकोर्ट ने दिए

चित्र
  शिमला: हिमाचल हाईकोर्ट ने लोअर बाजार शिमला से अतिक्रमण हटाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने के आदेश दिए है। कोर्ट ने अतिक्रमण को हटाने के लिए पारित किए गए आदेशों की अनुपालना के लिए कम से कम 15 सदसीय टीम का गठन करने के नगर निगम को आदेश जारी किए है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश विरेंदर सिंह की खंडपीठ ने 17 मई के लिए अनुपालना रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट ने नगर निगम को आदेश दिए कि वह 24 अप्रैल को पारित आदेशों की अक्षरश अनुपालना सुनिश्चित करें। कोर्ट ने पुलिस बल के जरिये अतिक्रमण व ओवर हैंगिंग हटाने के आदेश दिए थे। एसपी शिमला को उचित पुलिस सहायता मुहैया करवाने को कहा गया था। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान व्यापार मंडल शिमला व तहबाजारी एसोसिएशन को प्रतिवादी बनाया था। कोर्ट ने नगर निगम शिमला में दिहाड़ीदारों के 47 रिक्त पड़े पदों को चिंताजनक बताते हुए मुख्य सचिव को आदेश दिए थे कि वह इस मामले को देखें और अपना शपथ पत्र अदालत के समक्ष दायर करें। Source link -  High court orders to set up special task force to remove encroachment (arthparkash.com)

लापरवाही से मौत का कारण बनने पर तीन को कारावास, आठ वर्ष पुराने मामले में ठहराया दोषी

चित्र
  नाहन: जिला सिरमौर के नाहन स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश जस्टिस आरके चौधरी ने करीब 8 वर्ष पुराने एक मामले में जिला सिरमौर के बनकला निवासी अरविंद पुत्र ईश्वर राम को लापरवाही से मौत का कारण बनने के मामले में 100 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई है ।दोषी को कारावास के साथ-साथ 10000 का जुर्माना भी भुगतना होगा। यह जुर्माना राशि मृतक की पत्नी को देनी होगी । इस मामले के दो अन्य आरोपियों बरखा राम पुत्र चूरू सिंह निवासी बनकला तहसील नाहन व राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासी बनकला तहसील नाहन को भी सह आरोपी दोषी करार देते हुए तीन-तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है । इन दो आरोपियों को आईपीसी की धारा 201 के तहत दोषी ठहराया गया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी नाहन चंपा सुरील ने बताया कि 20 सितंबर 2015 को मृतक नारायण दत्त आरोपी अरविंद कुमार के घर रुका था । 21 सितंबर 2015 को सुबह करीब 3:00 बजे मृतक नरेंद्र दत्त दोषी अरविंद कुमार, बरखा राम और राजेंद्र कुमार के फार्म हाउस पर गया जहां पर फेंसिंग वायर में बिजली का करंट जंगली सूअर से बचाव के लिए लगाया गया था ।इस बीच मृतक नर

2.31 लाख महिलाओं को जून महिने से हिमाचल सरकार देगी 1500 रुपए, जल्द जारी होगी अधिसूचना

चित्र
  शिमला: हिमाचल प्रदेश में 2.31 लाख महिलाओं को जून से प्रतिमाह 1,500 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे। इस सम्बंध में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग ने नियमों में संशोधन कर प्रस्ताव सरकार को सौंप दिया है। अब जल्द ही इस बाबत अधिसूचना जारी होगी। प्रदेश में पहले चरण में 1,000 और 1,150 रुपए पेंशन ले रही महिलाओं को 1,500 रुपए दिए जाएंगे। 18 से 59 वर्ष की अन्य पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से योजना में शामिल किया जाएगा। ग्राम पंचायत से आय प्रमाणपत्र लाने की शर्त को भी हटा दिया है। वर्तमान में विधवा, एकल, परित्यक्ता, दिव्यांग और कुष्ठ रोगी महिलाओं को 1,000 और 1,150 रुपए की मासिक पेंशन मिल रही है। Source link -  2.31 lakh women of Himachal will get Rs 1500 from June, notification will be issued soon (arthparkash.com)

बिना बिल के 36 लाख के आभूषण पकड़े, 119000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है

चित्र
  हमीरपुर:  आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने गांधी चौक हमीरपुर पर एक व्यक्ति के पास से बिना बिल के करीब 36 लाख रुपए के सोने व चांदी के गहने बरामद किए हैं। विभाग के सहायक आयुक्त वरुण कटोच ने बताया कि दोपहर के समय एक व्यक्ति बैग में सोने व चांदी के आभूषण लेकर जा रहा था, जिसकी गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी। विभागीय टीम में शामिल मनोज, सुनील, विकास, रवीना व दिव्या को जांच करने पर पता चला कि उसके पास 45 किलो चांदी के आभूषण व 20 ग्राम सोने के आभूषण हैं। जब उनसे बिल मांगा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उनके पास कोई असली बिल नहीं है, जिस पर जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत सामान को जब्त कर लिया गया है। तकरीबन 36.36 लाख रुपए का सामान है तथा 119000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।  Source link -  A fine of Rs 119,000 has been imposed for holding jewelery worth Rs 36 lakh without bill. (arthparkash.com)

Golden Temple के हेरिटेज स्ट्रीट पर हफ्ते भर में हुआ ट्रिपल ब्लास्ट, पंजाब पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चित्र
  Golden Temple Blast :  पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर  (Golden Temple)  के पास एक और धमाका हुआ। देर रात धमाके की आवाज सुनने को मिली है। पुलिस और फॉरेंसिंक की टीम जांच में जुट गई है। आपको बतादें कि पहला धमाका  6 मई  और दूसरा धमाका  8 मई  को हुआ था और अब  10 मई  की देर रात हुए को तीसरा धमाका हुआ है। पुलिस ने  5 लोगों  को गिरफ्तार भी किया है। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। डीजीपी ने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी।' आपको बतादें कि स्वर्ण मंदिर इलाके में अभी तक तीन बम धमाके हो चुके है।  NIA  भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी।  जालंधर संसदीय सीट पर उपचुनाव का मतदान हुआ संपन्न, जानिए कितनी फीसदी हुई वोटिंग और कब आयेंगे नतीजे अभी तक किए जा चुके थे 3 धमाके आपको बता दें कि अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट इलाके में बीते शनिवार को पहला बम धमाका किया गया था।इस धमाके की वजह से  4-5  लोगों को चोटें भी आई थी। आसपास के घरों की खिड़कियां भी टूट गई थी। इसके करीब  32  घंटे बाद सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे के करीब दूसरा धमाका हुआ था। वही तीसरा धमा

बंद करने पर आती है दरवाज़े से आवाज़, तो ये टिप्स ट्राई करें नहीं होगी परेशानी

चित्र
  How To Fix Door Noise :  अक्सर हमारे घरों के दरवाज़े कई बार बंद करते हुए आवाज़ करने लग जाते है। कुछ पुराने दरवाज़े जाम भी हो जाते है और भयानक सी आवाज़ देने लग जाते है जिससे कई बार हमे खुद परेशानी हो जाती है। कई बार तो खिड़कियों से भी आवाज़ आने लग जाती है ऐसा होना जैसे हो सकता है की उनके कब्ज़ो में जंग लग गया है और कई बार लकड़ी के दरवाज़े गीले होने से भारी और फूल जाते है तो भी उनमे ऐसे दिक्कत आ जाती है। ऐसे में दरवाज़े बहुत शोर करने लग जाते है। आपके घर के दरवाजों में भी यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आप कुछ टिप्स की मदद लें सकते हैं। इन टिप्स की मदद से दरवाजे से आने वाली आवाज बिल्कुल बंद हो जाती है।  Daily Exercise Can Control Ashtma : रोजाना 30 मिनट के व्यायाम से आसानी से कंट्रोल होने लग जाएगा अस्थमा, देखें क्या करना होगा ? साबुन का करें इस्तेमाल दरवाजे से आने वाली आवाज को फिक्स करने के लिए आप साबुन की मदद ले सकते हैं। बहुत बार दरवाजे में लगा ग्रीस खत्म हो जाता है जिस वजह से दरवाजा खुलते और बंद होते वक्त जरूरत से ज्यादा आवाज करता है। अगर आप दरवाजे के बीच में लगे हिस्से और नट पर साबुन लगा देंगे

Improve Stomach Health : इन गर्मियों में खुद का रखें ख्याल, जानें पेट की परेशानी जिन्हे रहती है वो अपना सकते है ये हेल्दी हैबिट्स

चित्र
  Improve Stomach Health :   मौसम के बदलने से सेहत पर प्रभाव जरूर पड़ता है पर कुछ लोग ऐसे है जिन्हे गर्मी में ज्यादा दिक्कत पेट की हो जाती है। उन्हें खाने-पीने का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। किसी को हरी मिर्च से दिक्क्त हो जाती है और किसी को लाल मिर्च से, ऐसा अक्सर होता है गर्मी में और पेट की समस्या सबको अपसेट जरूर करती है। ऐसे में हम आज बताएंगे कि अगर आपको गर्मी में पेट में दिक्कत होती है तो आपको खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए कुछ आदतों को अपनाना होगा जो की आपको सेहतमंद रखेगी। तो चलिए आइए पढ़ते है इसके बारे में… पेट को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आदतें 1.  यदि आप अपनी गट हेल्थ को अच्छा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में प्रोटीन और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट को जोड़ें। वहीं आप अपनी डाइट में दही को भी जोड़ सकते हैं। दही के अंदर प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो पेट की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। 2.  गर्मियों में यदि नियमित रूप से एक्सरसाइज की जाए या  15 से 25  मिनट की बात की जाए तो इससे भी गट हेल्थ को अच्छा बनाया जा सकता है।एक्सरसाइज करने से व्यक्ति का पाचन तंत्र भी तंदुरुस्त बना रह सकता ह

फर्जी डिग्री मामला:फोरेंसिक लैब जुन्गा को भेजे गए फर्जी डिग्रियों के नमूने और उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट की जांच की रिपोर्ट पुलिस एसआईटी को मिली

चित्र
  Fake Degree Case In Himachal: मानव भारती विश्वविद्यालय पर फर्जी डिग्री बांटने के आरोप के मामले में एक और खुलासा हुआ है। फोरेंसिक लैब जुन्गा को भेजे गए फर्जी डिग्रियों के नमूने और उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट की जांच की रिपोर्ट पुलिस एसआईटी को मिल गई है। पुलिस ने दावा किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। अब पुलिस एसआईटी ने मानव भारती विश्वविद्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अगले सप्ताह तक कोर्ट में फाइनल चार्जशीट पेश की जा सकती है। पुलिस एसआईटी ने कथित फर्जी डिग्री मामले में विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा सहित 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मानव भारती विश्वविद्यालय के करीब 46 हजार फर्जी डिग्रियों के आवंटन के आरोप के मामले में अभियोजन विभाग ने चालान पेश करने को मंजूरी दे दी थी। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का ही इंतजार था। आरोप है कि संस्थान के कहने पर एजेंट फर्जी डिग्री दिलाने का सौदा करते थे। पुलिस जांच में यह पाया गया है कि 12 राज्यों में फर्जी डिग्रियां बेची गईं हैं। इनमें महा

अगले साल से पूर्णत प्रदेश में अपनाई जाएगी ई-स्टांप प्रणाली, सालाना 50 करोड़ की होगी बचत

चित्र
  शिमला:  प्रदेश में आगामी वर्ष से पूर्णतः ई-स्टाम्प प्रणाली से स्टाम्प पेपर की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। राज्य के अधिकृत स्टाम्प विक्रेताओं को एक वर्ष में भौतिक ई-स्टाम्प पेपर से ई-स्टाम्प प्रणाली अपनाने की समय सीमा तय की गई है। ई-स्टाम्पिंग प्रणाली को पूर्ण रूप से अपनाने से राज्य के राजस्व में भौतिक स्टाम्प पेपरों की छपाई पर प्रतिवर्ष खर्च हो रहे 30 से 50 करोड़ रुपये की भी बचत होगी। प्रदेश सरकार ने भौतिक स्टाम्प पेपरों की छपाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने तथा ई-मोड के माध्यम से ही स्टाम्प ड्यूटी एकत्रित करने का निर्णय लिया है। एक वर्ष की इस अवधि के दौरान फिलहाल दोनों प्रणालियां चलन में रहेंगी। पहले से छपे स्टाम्प पेपर का उपयोग करने के लिए विक्रेताओं को 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक एक वर्ष का समय दिया गया है। इसके उपरांत पूर्ण रूप से केवल ई-स्टाम्प का ही इस्तेमाल किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा ई-स्टाम्प पेपर के लिए स्टाम्प विक्रेताओं को अधिकृत एकत्रीकरण केन्द्रों के रूप में अधिकृत किया जाएगा। उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी स्टॉक होल्डिंग कॉर

हरियाणा में 6 नए उपमंडल, माता मनसा देवी का इलाका होगा होली एरिया घोषित

चित्र
  6 new subdivisions in Haryana-  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट द्वारा श्री माता मनसा देवी मंदिर के इर्द-गिर्द एरिया में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है। कैबिनेट ने मंदिर का इलाका होली एरिया घोषित किया है। नयी आबकारी नीति के तहत नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के शहरी इलाकों में शराब के ठेके खोलने की प्लानिंग हो सकती है। क्योंकि ग्रामीण इलाकों में शराब की बिक्री को लेकर कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। नई उत्पाद शुल्क नीति के साथ, सरकार का लक्ष्य रुपए एकत्र करना है। पर्यावरण और पशु कल्याण (गौ सेवा) के लिए 400 करोड़ का अतिरिक्त फंड बनाया गया है। आबकारी नीति (एक्साइज पॉलिसी) के तहत पंचकूला के श्री माता मनसा देवी मंदिर के आसपास शराब की दुकान खोलने की मंजूरी नहीं मिलेगी। सरकार की ओर से कुरूक्षेत्र के बाद श्री माता मनसा देवी मंदिर के समीप इलाकों को पवित्र घोषित किया था। गौरतलब है कि श्री माता मनसा देवी मंदिर के समीप इलाकों में रह रहे लोग सरकार से शराब के ठेके खोले जाने की न

शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, छह लोग घायल

चित्र
  . शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। बीती रात रंटाडी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र संसार दास, जितेंद्र पुत्र सूर्यकांत गांव बारटू और नीरज पुत्र बलबीर गांव बागी लोअरकोटी के रूप में हुई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तुरंत फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौं दिए हैं। उधर, रामपुर के तहत बीती रात करीब 8:30 डुगलू के पास करई में एक जेसीबी खाई में गिर गई। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर मनोज कुमार(19 ) पुत्र अशोक कुमार, निवासी फिरोजपुर कलां तहसील पठानकोट व सुमित थापा(15) पुत्र दीपक थापा की मौत हो गई है। जबकि हरदेव शर्मा(37) पुत्र मोहन शर्मा, तेतर शर्मा(51) पुत्र रामी शर्मा निवासी कोपड़िया सलखुआ जिला सहरसा बिहार, हेमंत(13) पुत्र मुख्य बहादुर नेपाली, गोपी(39) पुत्र करण बहादुर, शुभम(14) पुत्र गोपी, लाल बहादुर(57) पुत्र कल्याणी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा जेसीबी ऑपर

खैर कटान पर लगाई समय अवधि शर्त हटाने की दलील रखेगी सरकार-सीएम सुक्खू

चित्र
  शिमला: प्रदेश सरकार खैर उत्पादक किसानों को राहत प्रदान करने के दृष्टिगत ‘दस वर्षीय कटान कार्यक्रम’ के तहत खैर के कटान पर लगाई गई शर्त हटाने और सुविधा अनुसार खैर कटान की अनुमति प्रदान करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपना कानूनी पक्ष रखेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यदि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय राज्य सरकार के पक्ष में आता है तो इससे प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और खैर के पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग की अनुमति अनिवार्य नहीं रहेगी। इससे किसान अपनी सुविधा और आर्थिक आवश्यकताओं के अनुसार इसका कटान करने में सक्षम हो सकेंगे। एक अन्य समान मामले में राज्य सरकार प्रदेशभर में सरकारी वन भूमि पर खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति की मांग कर रही है। वन विभाग की एक याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने प्रायोगिक आधार पर वर्ष 2018 में खैर के पेड़ों के कटान की अनुमति प्रदान की थी। इसके परिणामों का आकलन करने के लिए हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय की एक केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने उन क्षेत्रों का दौरा किया जहां शीर्ष अदालत ने खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति प्रदान की थी और समिति ने अ

केंद्र ने हिमाचल के बागबानों दिया बड़ा तोहफा,75 रुपए न्यूनतम मूल्य पर आयात होगा विदेशी सेब

चित्र
  शिमला: केंद्र सरकार ने विदेशी सेब पर आयात शुल्क को 50 फीसदी बढ़ाया है। आयात शुल्क बढऩे पर नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ा एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा भारत में भूटान को छोड़ विदेश से न्यूनतम 50 रुपए प्रति किलो से कम दाम पर अब सेब नहीं आएगा। केंद्र सरकार के इन आदेशों का सेब राज्य हिमाचल के बागबानों को बड़ा लाभ होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम केंद्र सरकार और भाजपा के समस्त नेतृत्व का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत लगा दिया है जिसके लगने के बाद विदेश से आने वाला सेब न्यूनतम 75 रुपए प्रतिकिलो मिलेगा। उदाहरण के लिए 100 रुपए प्रतिकिलो का सेब अब भारत में आयत शुल्क लगने के बाद 150 रुपए का मिलेगा। इस सेबो के परिवहन का खर्च अलग से जुड़ेगा। अगर पिछले 5 साल में सेब उत्पादन को देखा जाए तो वर्ष 2019-20 कुल पेटियां 3.58 करोड़। 2020-21में 2.40 करोड़ पेटियां , 2021-22 में 3.22 पेटियां, 202

Himachal Congress Mission 2024:कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल के साथ मुलाकात की

चित्र
  शिमला: नगर निगम चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी का अगला लक्ष्य मिशन-2024 है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। पार्टी में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव की तैयारी चल रही है। संगठन व नगर निगम चुनाव में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा कुछ निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाना तय है। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ इसको लेकर चर्चा हो चुकी है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल के साथ मुलाकात की। बैठक में संगठनात्मक मसलों पर लंबी चर्चा की गई। जिले से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर यह बदलाव हो सकता है। बैठक के दौरान प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल को सौंपी। बोर्ड व निगमों में अध्यक्ष उपाध्यक्षों की नियुक्ति का मामला उठासंगठन सूत्रों के अनुसार इस बैठक बैठक में बोर्ड व निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की तैनाती का मामला

शिमला-कालका रेललाइन के विद्युतीकरण को लेकर कवाय शुरू हुई, दिल्ली की संस्था को सौंपा HIA का जिम्मा

चित्र
  शिमला: विश्व धरोहर शिमला-कालका रेललाइन के विद्युतीकरण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। 120 वर्ष पुरानी विश्व धरोहर रेललाइन के विद्युतीकरण की योजना को हैरिटेज इम्पैक्ट असैसमैंट (एचआईए) द्वारा सिरे चढ़ाया जाएगा, जिसके लिए रेलवे प्रबंधन ने स्वतंत्र सलाहकार को कार्य सौंपा है। अंबाला रेलवे मंडल ने नई दिल्ली स्थित संस्था सेविंग ट्रैडीशनल आर्ट्स, मैटेरियल्स एंड बिल्ट हैरिटेज (एसटीएएमबीएच) को इस रेललाइन के लिए एचआईए परियोजना सौंपी गई है। यह संस्था विद्युतीकरण के प्रमुख प्रभावों का आकलन करेगी और इसमें आधारभूत स्थितियों का विवरण शामिल होगा, जिसमें विद्युतीकरण के संभावित प्रभावों पर विचार किया जाएगा।  यूनेस्को की अनुमति के बाद शुरू होगा विद्युतीकरण का कार्य कालका-शिमला रेललाइन के साइट सर्वेक्षण के आधार पर साइट और उसके परिवेश पर मौजूद स्थितियों का सारांश भी एचआईए में किया जाएगा। उक्त संस्था पूरी स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट रेलवे प्रबंधन को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आने के बाद तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रबंधन इस योजना पर आगे बढ़ेगा। यहां बता दें कि यूनेस्को से इस शिमला-कालका रेललाइन क

हिमाचल प्रदेश में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार,राहुल-प्रियंका से मिलकर नाम फाइनल करेंगे CM सुक्खू

चित्र
  शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल विस्तार करने को तत्पर हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर वह मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिए जाएंगे। ऐसा संभावित है कि मंत्रिमंडल विस्तार करने को लेकर कांग्रेस आलाकमान की हरी झंडी लेकर ही मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली से शिमला लौटेंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश का मंत्रिमंडल विस्तार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक उपक्रमों में नियुक्तियां करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम पर चर्चा होगी। विधानसभा चुनाव के दौरान जिन कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से पार्टी के लिए काम किया था, ऐसे नेताओं को निगम-बोर्ड में होने वाली नियुक्तियों में प्राथमिकता के आधार पर स्थान दिया जाएगा। कौन होंगे भाग्यशाली चेहरे प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कांग्रेस के कौन से भाग्यशाली चेहरे होंगे, इसपर चर्चा तेज हो चुकी है। प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिला से इस समय प्रो. चंद्रकुमार ही एकमात्र मंत्री हैं, ऐसे में कांगड़ा ज

नगर निगम के चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस पर भाजपा ने जड़े सनसनीखेज आरोप

चित्र
  भाजपा कार्यालय शिमला में एक विशिष्ठ बैठक नगर निगम चुनाव को लेकर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल द्वारा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नगर निगम चुनाव के प्रभारी एवं विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल एवं अनेक पूर्व मंत्रीगण , विधायकगण व पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में भाग लिया। 34 वार्डों में भाजपा ने चुनाव लड़ा और 9 जीते हुए पार्षदों व शेष चुनाव लड़े उम्मीदवारों ने बैठक में भाग लिया। नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत से और बड़ी निष्ठा से चुनाव में काम किया, बेहतरीन तरीके से चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के वोट शिमला में बनाए गए। हर वार्ड में वोटों को बनाते हुए नगर निगम क्षेत्र में हजारों वोट बनाए गए। कांग्रेस की जीत सत्ता के दुरुपयोग की जीत है। बैठक