संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोहाली में फिर से पुलिस का एक्शन: अब स्लम एरियाज में की छापेमारी, इन तस्वीरों में देखें कैसे चप्पा-चप्पा छान रही है पुलिस, कइयों को हिरासत में लिया

Mohali News :  चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली में इन दिनों पुलिस बेहद सतर्क नजर आ रही है और यही कारण है कि अब एक बार फिर मोहाली पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है| दरसअल, मोहाली पुलिस आसामाजिक तत्वों की पहचान के लिए शहर में अलग-अलग जगहों पर आयेदिन छापेमारी कर रही है| पिछले दिनों जहां मोहली की कई नामी रिहायशी सोसायटियों में बड़े स्तर पर छापेमारी को अंजाम दिया गया था तो वहीं अब शहर के स्लम एरियाज (झुग्गी-झोपड़ी वाला क्षेत्र) पर पुलिस की छापेमारी सामने आई है| आपको बतादें कि, मोहाली के फेज-11 के स्लम एरियाज में स्थानीय पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई है| फेज 11 थाना SHO गगनदीप सिंह के नेतृत्व में स्लम एरियाज में यह छापेमारी की गई| छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस टीम ने स्लम एरियाज के चप्पे-चप्पे को छाना| जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है| ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान में यह छापेमारी... बतादें कि, स्लम एरियाज में यह छापेमारी खासतौर पर ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई| क्योंकि देखने में आता है कि ड्रग्स का कारोबार स्लम

1 जुलाई 2022 से चिन्हित एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 तक एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं को समाप्त करने के लिए दिए गए स्पष्ट आह्वान के अनुरूप, भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 12 अगस्त 2021 को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम, 2021 को अधिसूचित किया। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए, देश द्वारा कूड़े एवं अप्रबंधित प्लास्टिक कचरे से होने वाले प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से एक निर्णायक कदम उठाया जा रहा है। भारत 1 जुलाई, 2022 से पूरे देश में चिन्हित एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं, जिनकी उपयोगिता कम और प्रदूषण क्षमता अधिक है, के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाएगा। समुद्री पर्यावरण सहित स्थलीय और जलीय इकोसिस्टम पर एकल उपयोग वाली प्लास्टिक  वस्तुओं के प्रतिकूल प्रभावों को वैश्विक स्तर पर पहचाना गया है। एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के कारण होने वाले प्रदूषण को दूर करना सभी देशों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौती बन गया है। 2019 में आयोजित चौथी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में, भारत ने एकल उपयोग वा

लुधियाना के दो टैक्सी चालक 20.80 किलो आई.सी.ई. समेत काबू

चंडीगढ़/लुधियाना, 28 जून: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ड्रग माफिया के खि़लाफ़ शुरु की गई जंग के अंतर्गत पंजाब पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने लुधियाना से 20.80 किलोग्राम एमफेटामाइन या क्रिस्टल मैथ, जिसको आई.सी.ई. के नाम से जाना जाता है, बरामद करके दो नशा-तस्करों को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) एसटीएफ गुरिन्दर सिंह ढिल्लों ने दी। उपरोक्त कार्यवाही एआईजी स्नेहदीप शर्मा के नेतृत्व में एसटीएफ लुधियाना की टीमों द्वारा की गई।   पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी (40) निवासी गाँव सनेत, लुधियाना और अर्जुन (26) निवासी अम्बेडकर नगर लुधियाना के रूप में हुई है। दोनों लुधियाना में टैक्सी चालक हैं। पुलिस ने मुख्य सप्लायर विशाल उर्फ विनय निवासी लेबर कॉलोनी लुधियाना के खि़लाफ़ भी मामला दर्ज किया है।   इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आईजीपी गुरिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि हरप्रीत और अर्जुन द्वारा अपने मोटरसाईकल हौंडा ड्रीम ( पीबी 10 ईयू 6811) पर बीआरएस नगर लुधियाना के टी-प्वाइंट में आईसीई की सप्लाई देने सम

दुनिया के शीर्ष शोधकर्ताओं की सूची में बीएस रेड्डी नामांकित

विजयवाडा (आंध्र प्रदेश)  वाईएसआर कडपा जिले में शासकीय कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बुसिरेड्डी सुधाकर रेड्डी ( बी एस रेड्डी) को ग्लोबल एडी ( अल्फेर डोगर ) साइंटिफिक इंडेक्स के अनुसार विश्व वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में चयनित किया गया है ।       कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी. रवींद्रनाथ और फैकल्टी ने उन्हें इस उपलब्धि पर अभिनंदन व्यक्त किया यह उपलब्धि आंध्र प्रदेश के लिए ही नहीं यह पूरे भारतवर्ष के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कहा। प्रोफेसर बुसिरेड्डी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके सर्वश्रेष्ठ शोध के लिए इस साइंटिफिक इंडेक्स रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष शोधकर्ताओं की सूची में नामांकित किया गया है। उनकी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 19,034वें  एशिया में 4,302वें राष्ट्रीय स्तर पर 972वें और कॉलेज के लिहाज से पहले स्थान पर हैं। रैंकिंग एससीआई के शोध पत्रों स्कोपस के एच-इंडेक्स आई-10 इंडेक्स उद्धरण ओआरसीआईडी वेब ऑफ साइंस एजुकेशन और गूगल स्कॉलर डेटाबेस पर आधारित हैं। डॉ. बुसिरेड्डी सुधाकर रेड्डी वाईएसआर कडपा जिले के चिंताकॉमादीन मंडल के गुडावंदलापल्ले गांव से हैं।

मोहाली में 63 लोग हुए कोरोना संक्रमित

मोहाली ।  कोरोना संक्रमण ने मोहाली में पूरी तरह से रफ्तार पकड ली है।   मंगलवार को जिले में 63 लोग कोरोना संक्रमित हुए। यह एक दिन में संक्रमित होने वालो लोगों की सबसे बड़़ी संख्या है। सक्रिय मरीजों की संख्या 311 हो गई है। डीसी अमित तलवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पालन करे। तभी महामारी को मात दी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जिले में  1026 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें यह लोग संक्रमित हुए है। जबकि 39 मरीज ठीक हुए है। कोई भी मरीज अस्पताल में भरती  नही है। जिले में अब तक 96743 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 95280 मरीज ठीक हुए है, जबकि 1152 लोगों की मौत हुई है।

बारिश की बूंदों से तर-बतर हुआ चंडीगढ़: काले बादलों ने सुबह रात कर दी! गर्मी से राहत के साथ बदलते मौसम की ये तस्वीरें दे रहीं नजारा

Chandigarh Baarish :  चंडीगढ़ में भीषण गर्मी से जूझते हुए लोगों को उस वक्त राहत मिली जब बुधवार सुबह-सुबह अचानक से मौसम ने करवट ली और ठंडी हवा के साथ बारिश की झड़ी लगा दी| वहीं, शहर में बदलते मौसन का अंदाज बेहद सुहावना लगा| मौसम बदलने से सुबह नजारा कुछ ऐसा था कि मानो आसमान में छाए काले बादलों ने जैसे   रात कर दी हो| कई लोग बारिश की बूंदों में भीगते नजर आये जो कि गर्मी से निजात देती इस बारिश का लुत्फ ले रहे थे| खैर, इस दौरान सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को खासी मुसीबत का समाना करना पड़ा| बतादें कि, चंडीगढ़ में गर्मी ने जीना दुष्भार कर दिया था| यहां पिछले कुछ दिनों से गर्मी का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था और लोग बेचैनी भरी गर्मी और पसीने से तर-बतर हुए जा रहे थे| अब बारिश के साथ तापमान में गिरावट आएगी| ध्यान रहे कि, बीते कल ही हमने आपको एक रिपोर्ट दिखाई थी| जिसमें मौसम विभाग (IMD)  के अनुसार बताया गया था  29-30 जून के बीच या 1 जुलाई के आस-पास राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मॉनसून आने की संभवाना है| इन हिस्सों

हरियाणा में हड़कंप, पुलिस अलर्ट: जज को कत्ल करने की धमकी, यहां पूरी खबर

Haryana News :  हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है| बताया जाता है कि यहां एक जज को जान से मारने यानी कत्ल करने की धमकी दी गई है| इस धमकी के बाद जहां जज की टेंशन हाई है तो वहीं प्रदेश पुलिस अलर्ट है| छानबीन की जा रही है कि आखिर धमकी देने वाला कौन है और जज को इस तरह से धमकी क्यों दे रहा है? फिलहाल, हर हाल में जज की सुरक्षा तय की जा रही है| रोहतक के जज को मिली धमकी... जानकारी के अनुसार, रोहतक के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी गई है| बताते हैं कि ईमेल के जरिये यह धमकी मिली है| आरोपी ने खुद को बड़ा सरगना बताया है और गोली मारने की बात कही है| फिलहाल, इस मामले में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल सकी है| पुलिस अपने स्तर पर लगातार जांच-पड़ताल में लगी हुई है|

शिंदे ने ठोका शिवसेना पर दावा, कहा- हम भी हैं शिवसैनिक 

महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार पर संकट के बाद गहराते जा रहे हैं। राज्य की सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है। गुवाहाटी के होटल में मौजूद शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे मंगलवार को मीडिया के सामने आए। वहां उन्होंने कहा-हम शिवसेना में ही हैं। हम हिंदुत्व का मुद्दा आगे ले जा रहे हैं। शिंदे ने जल्द मुंबई जाने की बात भी कही। उन्होंने एक बार फिर शिवसेना पर दावा ठोका और कहा कि उनके साथ 50 विधायक हैं। इधर, भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मंगलवार को करीब 2 बजे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे सरकार बनाने की संभावनाओं पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। चर्चा यह भी है कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे भी आज ही दिल्ली जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसर

सामंथा रुथ प्रभु ने जीता सलमान खान का दिल, 'पुष्पा' के सॉन्ग 'ऊ अंटावा' से इंस्पायर हुए अभिनेता

सलमान खान इस समय हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म ' कभी ईद कभी दिवाली ' की शूटिंग कर रहे हैं. साउथ में लंबे समय से शूटिंग कर रहे सलमान को लगता है साउथ की फिल्मों और गानों से काफी लगाव हो गया है. हाल में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान जब सलमान से उनके फेवरेट गाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सुपरहिट फिल्म पुष्पा के एक गाने का जिक्र किया. सलमान को भी पुष्पा फिल्म का ये गाना खूब पसंद आता है, जो इस समय हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है. इस गाने में अल्लू अर्जुन और समांथा रुथ प्रभु नजर आए थे. आइफा अवार्ड के लिए पहुंचे सलमान खान से जब पूछा गया कि पिछले साल की कोई ऐसी फिल्म या कोई ऐसा गाना जिसने सलमान खान को इंस्पायर किया है या बहुत पसंद आया है, तो सलमान ने हंसते हुए एक गाना गुनगुनाया. सलमान ने अपने ही स्टाइल में फिल्म पुष्पा का सॉन्ग 'ऊ अंटावा' गुनगुनाया. बता दें कि ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ है और हर जगह लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं. बता दें कि अपनी कभी ईद कभी दिवाली के शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद पहुंचे सलमान खान को फिल्म 'आरआरआर' स्टार राम चरण ने अपने घर पर आमंत्रित

2030 तक देश के 2.35 करोड़ लोग गिग वर्क से जुड़ करेंगे जीवनयापन, नीति आयोग का दावा

नई दिल्ली।  देश के सर्विस सेक्टर में अस्थाई तौर पर काम करने वाले डिलीवरी ब्वाय, प्लेटफार्म वर्कर्स या ठेके पर काम करने वाले दूसरे सभी कामगारों की स्थिति पर सरकार का ध्यान गया है। नीति आयोग की तरफ से तैयार रिपोर्ट में सरकार को सुझाव दिया गया है कि सभी तरह के गिग वर्कर्स को समाजिक सुरक्षा जैसे पेड लीव, बीमा होने वाले छुट्टी, बीमा, सेवानिवृत्ति के बाद के लाभ जैसी सुविधाएं देने की व्यवस्था की जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले आठ-नौ वर्षं में देश में सृजित कुल रोजगार का 4.1 प्रतिशत इस तरह के अस्थाई कामगारों का ही होगा। सेवा क्षेत्र में अस्थाई तौर पर काम करने वाले वर्कर्स की स्थिति पर नीति आयोग की रिपोर्ट आयोग ने कामगारों को पेड लीव, बीमा, सेवानिवृत्ति के बाद के लाभ जैसी सुविधाएं देने की सिफारिश की जानकारों की मानें तो यदि ये सिफारिशें लागू हो जाती हैं तो सर्विस सेक्‍टर की पूरी तस्‍वीर ही बदल जाएगी आठ से नौ वर्षं में देश में सृजित कुल रोजगार का 4.1 प्रतिशत इस तरह के अस्थाई कामगारों का होगा दुनिया में तेजी से ग्रो कर रहा सर्विस सेक्टर रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में जिस तरह से इकोनमी में

दिग्गज कारोबारी पलोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन, जानिए सायरस मिस्त्री से कनेक्शन?

शापूरजी पालोनजी ग्रुप ( Shapoorji Pallonji Group ) के चेयरमैन और अरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने मिंट को इसकी जानकारी दी है। कंपनी की तमाम बड़ी उपलब्धियों में मुंबई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग का निर्माण करना भी शामिल है। बता दें, कंस्ट्रक्शन के अलावा कई अन्य सेक्टर में उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया था।  अफ्रीका तक फैला है कारोबार  शापूरजी पालोनजी ग्रुप की मौजूदगी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंस सर्विस के सेक्टर में है। अलग कंपनियों में इस समूह के लिए 50 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों से अफ्रीका तक शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है। फोर्ब्स के ताजा अपडेट के अनुसार दुनिया में वो अमीरों की सूची में 143वें नंबर पर है। टाटा सन्स में है परिवार की 18.4% हिस्सेदारी  पालोनजी परिवार के पास टाटा सन्स में 18.4% हिस्सेदारी है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप की स्थापना 1865 में हुई थी। पिछले साल शापूरजी पालोनजी

अस्पताल में भर्ती 14 बच्चों की एंटीबायटिक इंजेक्शन लगने के बाद हालत हुई ज्यादा खराब

शिवमोग्गा (कर्नाटक)।  कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सागर शहर में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद सर्दी और बुखार से पीड़ित 14 बच्चों की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती बच्चों में चार की हालत गंभीर हो गई और उन्हें सोमवार को शिवमोग्गा के जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बच्चों को सर्दी और बुखार के संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नर्सो ने रविवार रात उन्हें एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए। इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद बच्चों को तेज बुखार आया और वे कांपने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा विधायक हरातालु हलप्पा मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया। हरातालु हलप्पा ने कहा, घटना के बारे में पता चलने के बाद मैं तुरंत अस्पताल पहुंचा। स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों की सही देखभाल करने का निर्देश जारी किया गया है। इसे अभी तक एलर्जी माना जाता है। जहां तक दवा का सवाल है, हम सत्यापित करेंगे कि किसने और कहां से इसकी आपूर्ति की।

अग्निवीरों की भर्ती के लिए लगी आवेदनों की झड़ी, यहां जानें रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रॉसेस

Agneepath Scheme:  अग्निपथ भर्ती योजना के तहत भारतीय वायु सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं का क्रेज दिखने लगा है. जहां एक ओर देश में अग्निपथ योजना ( Agneepath Recruitment ) को लेकर विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है. वहीं, दूसरी ओर युवाओं ने बड़ी संख्या में वायु सेना के लिए अप्लाई किया है. भारतीय वायुसेना को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत रविवार तक 56,960 एप्लिकेशन प्राप्त हुए. इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत कई राज्यों में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार से हुई थी और दो दिनों के भीतर ही इतने अधिक एप्लिकेशन हासिल हुए हैं. वायु सेना ने रविवार को ट्वीट किया, 56960! यह अग्निपथ भर्ती एप्लिकेशन प्रोसेस के जवाब में वेबसाइट पर भविष्य के अग्निपथ से अब तक प्राप्त एप्लिकेशन की कुल संख्या है. रजिस्ट्रेशन पांच जुलाई को बंद हो जाएगा. ऑफिशियल नोटिफिकेश के मुताबिक, अग्निपथ योजना 2022 के माध्यम से भारतीय वायु सेना की भर्ती 24 जून, 2022 से शुरू हुई थी. इच्छुक उम्मीदवार अग्निपथ योजना 2022 के लिए वायु सेना की ऑफिशियल वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. IA

किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट भारत में बैन

चंडीगढ़।  किसान आंदोलन के वक्त बने ट्विटर अकाउंट पर एक्शन हुआ है। भारतीय कानूनों के तहत किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया गया है।  यह दोनों कानून केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में बने थे। जिसके जरिए आंदोलन की अगुआई करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा की बात डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखी जाती थी। किसान एकता मोर्चा के ट्विटर अकाउंट पर करीब 5 लाख फॉलोअर थे। वहीं ट्रैक्टर टु ट्विटर के 55 हजार फॉलोअर थे। इन दोनों अकाउंट के जरिए किसान आंदोलन के वक्त किसानों को बदनाम करने वालों को खूब जवाब दिया गया। इसके अलावा किसानों को जागरूक भी किया जाता रहा। ट्रैक्टर टू ट्विटर के जरिए आंदोलन के वक्त हर रोज हैशटेग दिए जाते थे। जिसके जरिए डिजिटल भी कृषि कानूनों के विरोध को ट्रेंड कराया जाता था। हालांकि, यह अकाउंट विदेशों में चलते रहेंगे। जालंधर से कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री परगट सिंह ने इस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज उठाने वाला ट्विटर अकाउंट केंद्र सरकार के कहने पर ट्विटर इंडिया ने बंद कर दिया। यह बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह बोलने की आजादी के खिलाफ

हरियाणा कैबिनेट बैठक: वृद्धावस्था पेंशन को लेकर बड़ा फैसला, देखें CM खट्टर क्या जानकारी दे रहे

Haryana Cabinet Meeting:  हरियाणा में सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई| इस बैठक में राज्य के तमाम मुद्दों पर चर्चा के साथ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए| वहीं, इसी कड़ी में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर भी एक अहम फैसला हुआ| जिसकी जानकारी खुद CM मनोहर लाल खट्टर ने दी| दरअसल, पहले जहां हरियाणा के बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन लगाने के लिए आवेदन देना पड़ता था और फिर इसके बाद संबंधित दफ्तरों के कई चक्कर काटने पड़ते थे और तमाम वेरिफिकेशन से गुजरना होता था तो अब ऐसा नहीं होगा| इस प्रक्रिया को अब सरल कर दिया गया है| CM मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि अब 60 साल के बाद जो वृद्धावस्था पेंशन मिलती है उसकी प्रक्रिया में सरलता लाई जा रही है| हरियाणा के बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए अब ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी| अब किसी को इसके लिए आवेदन नहीं देना पड़ेगा। सीएम खट्टर ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत जिनकी आयु 60 साल हो गई है और आय 2 लाख से कम है उनका डेटा क्रीड की तरफ से सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट को दिया जाएगा| इसके बाद सोशल जस्टिस डिपार

करनाल में पुलिस और दिव्यांगों में झड़प, देखें क्या है मामला

करनाल। हरियाणा के करनाल में 87 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे दिव्यांग और पुलिस जवान सोमवार सुबह आमने सामने हो गए। लघु सचिवालय से सीएम आवास का घेराव करने जा रहे दिव्यांगों (handicapped) और उनके समर्थन में आए लोगों के साथ पुलिस की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने लघु सचिवालय के बाहर रोका तो प्रदर्शनकारी भड़क गए। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। इस बीच प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि संजय बठला दिव्यांगों से बातचीत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने मांगों पर विचार करने के लिए 1 हफ्ते का समय मांगा। अब देखना यह होगा कि सरकार दिव्यांगों की मांगों मानती है या नहीं। दिव्यांग चरण सिंह ने कहा कि सरकार बहुत ही निर्दय हो चुकी है। जब तक सरकार दिव्यांग एक्ट लागू नहीं करेगी तब तक हमें कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मागें पूरी नहीं करती तब तक वह ऐसे ही अपनी हक के लिए आंदोलन करते रहेंगे। पुलिस ने की बदसलूकी: दिव्यांग दिव्यांगों ने कहा कि सरकार अपने अडयि़ल रवैया पर अड़ी हुई है। उनकी मांग जायज है, लेकि

संगरूर के नए सांसद के बिगड़े बोल-भारतीय हुकूमत सिख कौम के साथ वैसा नहीं कर पाएगी जैसा वह मुसलमानों के साथ कर रही 

चंडीगढ़। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान (Simranjit Singh Man) जीत गए। उन्होंने यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सरपंच गुरमेल सिंह को 5822 वोटों से हराया। मान को 2,52,898 और गुरमेल सिंह को 2,46,828 वोट मिले। चुनाव आयोग की ओर से जीत का औपचारिक ऐलान होने के बाद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि यह उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं और संत जरनैल सिंह भिंडरावाले की तालीम की जीत है। ऑपरेशन ब्लू स्टार में अमृतसर स्थित गोल्डन टैंपल पर हमले और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के दंगों के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की नौकरी छोड़ देने वाले सिमरनजीत सिंह मान खालिस्तान मूवमेंट के समर्थक रहे हैं।   संगरूर उपचुनाव में अपनी जीत के बाद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि दीप सिद्धू और सिद्धू मूसेवाला ने जो शहादत दी है, उसकी वजह से पूरी दुनिया में सिख कौम को फायदा हुआ है। अब भारतीय हुकूमत सिख कौम के साथ वैसा कुछ नहीं कर पाएगी जैसा वह मुसलमानों के साथ कर रही है। संगरूर के नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने आरोप लगाया कि भारतीय हुकूमत मुसलमानों की

डेविएट हॉस्टल में तीसरी मंजिल से गिरे 2 छात्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

जालंधर। पंजाब में जालंधर के डीएवी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (डेविएट) में रविवार-सोमवार दरम्यानी रात हुए झगड़े में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। डेविएट के हॉस्टल में एक स्टूडेंट की बर्थ-डे पार्टी के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। बहसबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट करते हुए दोनों गुट हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। वहां झगड़े के दौरान रेलिंग टूट जाने से दो स्टूडेंट तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरे। इनमें से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले की पहचान कृष्ण कुमार यादव के रूप में हुई। कृष्ण बिहार का रहने वाला था और डेविएट से क्चस्ष् कर रहा था। घायल स्टूडेंट की पहचान अमन के रूप में हुई। वह भी क्चस्ष् का छात्र है और वह भी बिहार का रहने वाला है। डेविएट की स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी और हॉस्टल के प्रभारी डॉक्टर संजीव नवल ने झगड़े की पुष्टि की। संजीव नवल ने बताया कि रात में हॉस्टल में स्टूडेंट की बर्थडे पार्टी थी। इसमें बिहार के कृष्ण यादव और अमन के बीच किसी बात पर बहस हो गई। दोनों झगड़े के द

हंगामेदार हो सकती जीएसटी काउंसिल की बैठक, कैसिनो और आनलाइन गेमिंग पर बड़ा फैसला संभव

ऑनलाइन गेमिंग ( Online Gaming ) का आनंद लेते हैं, यह गेम खेलते हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है. अगर आप केसिनो में जुआ खेलने के शौकीन हैं या घुड़दौड़ में सट्टेबाजी (Horse Racing) चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगली जीएसटी काउंसिल ( GST Council ) की बैठक में इस तरह की गतिविधियों पर 28 परसेंट टैक्स लग सकता है. अगले हफ्ते जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है. मंत्रियों के समूह ने ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी के फुल वैल्यू में टैक्स लगाने का सुझाव दिया है. यहां तक कि ऑनलाइन गेमिंग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के एंट्री फी पर भी टैक्स लगाने का सुझाव है. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा जीएसटी मंत्री समूह के अध्यक्ष हैं. घोड़े के रेस कोर्स को लेकर भी मंत्री समूह ने अपना सुझाव दिया है. घुड़दौड़ की सट्टेबाजी पर पूरे वैल्यू का टैक्स लगाने और बुकी पर इसे चस्पा करने का सुझाव है. केसिनो के मामले में मंत्री समूह ने कहा है कि केसिनो में कोई खिलाड़ी जो चिप या कॉइन खरीदता है, उसी पर फुल फेस वैल्यू के मुताबिक टैक्स लगना चाहिए. सट्टेबाजी के हर राउंड में लगने वाले पैसे पर ज

ओवेरियन सिस्ट क्या है? जानें कारण, लक्षण और उपाय

दिल्ली।  मां बनना किसी भी महिला के लिए अनमोल और अहम पल होता है। इसके लिए महिलाएं 9 महीने तक गर्भ में अपने बच्चे को पालती हैं। इस दौरान मां को अपना और अपने बच्चे का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। हालांकि, 9 महीने के बाद अगर किसी महिला को पता चले कि वह गर्भवती नहीं है। उसके पेट में बच्चा नहीं, बल्कि कोई और चीज है, तो उस महिला पर मानो पहाड़ टूट जाता है। कुछ ऐसा ही लंदन की रहने वाली 21 वर्षीय होली वेल्हम के साथ हुआ है। ख़बरों की मानें तो होली वेल्हम ने 9 महीने तक अपने बच्चे को जन्म देने का इंतजार किया, लेकिन जब अल्ट्रासाउंड कराया गया तो डॉक्टर और होली के होश उड़ गए। इससे पता चला कि होली प्रेग्नेंट नहीं थी, बल्कि होली ओवेरियन सिस्ट से पीड़ित थी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं- ओवेरियन सिस्ट डेली स्टार की मानें तो 21 वर्षीय होली रिलेशनशिप में रहती है। तकरीबन 7 महीने पहले होली का पेट बढ़ने लगा। उस समय होली को लगा कि वह प्रेग्नेंट है। इस वजह से उसके पेट का आकर बढ़ रहा है। इस दौरान होली को मितली भी आती थी। अक्सर प्रेग्नेंट होने के बाद महिलाओं को मितली आती है और उल्टी होती है। होली के साथ यह सब हो रहा

पंजाब सरकार के रडार पर आए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडि़ंग,  देखें क्या है मामला

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ( Congress President Amarinder Singh Raja Wading ) अब आम आदमी पार्टी सरकार के टारगेट पर आ गए हैं। वडि़ंग के ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते बसों की बॉडी को लेकर 30.24 करोड़ के घपले के आरोप लगाए जा रहे हैं। पंजाब में सस्ती बॉडी होने के बावजूद वडि़ंग के मंत्री रहते राजस्थान के जयपुर स्थित कंपनी से बॉडी लगवाई गई। इसके लिए ज्यादा रुपए खर्च किए गए। वहीं बसों को राजस्थान भेजने पर भी करीब डेढ़ करोड़ का डीजल खर्च हुआ।   राजा वडि़ंग पिछली सीएम चरणजीत चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार में 3 महीने ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे। इस दौरान पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के लिए 840 बसें खरीदी गई। जिनकी बॉडी राजस्थान की कंपनी से लगवाई गई। राजस्थान की कंपनी ने एक बस की बॉडी के बदले 12 लाख रुपए लिए। इस तरह कुल 100.80 करोड़ रुपए खर्च किए गए।   ट्रांसपोर्टर सन्नी ढिल्लो ने कहा कि मैंने आरटीआई में जानकारी निकलवाई। इसमें पता चला कि भदौड़ की हरगोबिंद कोच और गोबिंद कोच ने सरकार को 8.40 लाख और 8.25 लाख रुपए की कोटेशन दी थी। इसके बावजूद मंत्री राजा वडि़ंग ने बसों को बॉडी ल

Netflix ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 2 महीने में दो बार की जॉब कटौती; जानिए वजह

पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ( Netflix ) अपने मुश्किल दौर से गुजर रहा है. लगातार घट रहे सब्सक्रिप्शन के चलते कंपनी की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में कंपनी ने छंटनी की घोषणा की है. नेटफ्लिक्स ने नौकरी में कटौती के एक और राउंड की घोषणा की है. यह धीमी ग्रोथ और बढ़ती प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है. स्ट्रीमिंग दिग्गज ने कहा कि वह 300 और नौकरियों में कटौती कर रहा है. इसके कर्मचारियों की संख्या का लगभग 4 फीसदी है. ज्यादातर छंटनी अमेरिका में होगी. बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने यानी मई में 150 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था. कंपनी ने अप्रैल में एक दशक से अधिक समय में पहली बार सब्सक्राइबर घटने के बाद यह कदम उठाया है. नेटफ्लिक्स को हाल ही में बीते एक दशक में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर का नुकसान झेलना पड़ा है. कर्मचारियों की ये छंटनी व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर नहीं हो रही है, बल्कि व्यावसायिक जरूरतों से प्रेरित होकर की जा रही है.कंपनी ग्रोथ को बूस्ट देने के लिए एक विज्ञापन सपोर्टेड सर्विस की खोज कर रही है और पासवर्ड साझा करने पर नकेल कस रही है. नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को एक बयान में कहा, हम बिजनेस मे

रूस से तेल आयात 50 गुना बढ़ा, कुल आयात में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हुई, सस्ती दरों पर मिले ऑफर का असर

अप्रैल के बाद से भारत का रूस से तेल आयात 50 गुना बढ़ गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अब भारत के कुल कच्चा तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी बढ़कर 10 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यूक्रेन युद्ध से पहले कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 0.2 प्रतिशत थी। अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अब रूस, भारत के शीर्ष-10 तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया है। रूसी तेल खरीदने में करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राइवेट कंपनियों-रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोसनेफ्ट की नायरा एनर्जी की रही है। पिछले महीने रूस ने भारत को तेल निर्यात के मामले में सऊदी अरब को पछाड़ दिया था और दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश बना गया था। इराक भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है। यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस बड़ी छूट पर भारत को तेल की बिक्री कर रहा है। मई में भारतीय कंपनियों ने रूस से 2.5 करोड़ बैरल तेल की खरीदारी की थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही है बढ़ोतरी भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोग करने वाला देश है और अपनी आवश्यकता का करीब 85 प्रतिशत तेल आयात करता है। यूक्रेन पर हमले की घोषण

चंडीगढ़ दूरदर्शन केंद्र में पुलिस फोर्स का एक्शन: कंट्रोल रूम में ऐसी कॉल चलने से मची अफरा-तफरी, फिर..

Chandigarh News :  चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल ने पुलिस विभाग की फोर्स को इसकदर एक्टिव कर दिया कि सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में अफरा-तफरी का आलम देखने को मिला| अचानक मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस फोर्स यहां एक अलग ही एक्शन मोड में नजर आई| पुलिस फोर्स ने दूरदर्शन केंद्र के सारे कर्मचारियों को बाहर निकलने और इस जगह से दूर जाकर सुरक्षित जगह जाने को कहा| इसके साथ ही आस-पास के क्षेत्र को सील कर दिया गया ताकि बिना किसी नुकसान के आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सके| इधर, लोग सकते में थे आखिर हो क्या गया है? हालांकि, कुछ देर बाद मालूम पड़ा कि ये सब कुछ चंडीगढ़ पुलिस की मॉक ड्रिल का हिस्सा है। दरअसल, अचानक सामने वाली विपदा से निपटने और सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा ही शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब कंट्रोल रूम में कॉल चलाई गई कि सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में एक संदिग्ध वस्तु मौजूद है| जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस विभाग में हलचल मच गई| चंडीगढ़ पुलिस के अलग-अलग अधिकारी, स्थानीय पुलिस टीम व बम स्क्वायड, डाग स्क्वायड, आपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच जैसी यूनिटे

MP के खिलाफ शतक जड़ने के बाद इमोशनल हुए सरफराज खान, वायरल हो रहा सेलेब्रेशन

बेंगलुरु ।  मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी फाइनल में बनाए गए शतक को अपने पिता और कोच नौशाद खान को समर्पित किया। सरफराज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक हैं जिनकी हाल में एक गैंग ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरफराज ने शतक जड़ने के बाद मूसेवाला की स्टाइल (जांघ पर हाथ मारकर) में जश्न मनाया। दिन के खेल के बाद भावुक होते हुए सरफराज ने कहा, 'यह शतक मेरे पिता के कारण है, यह उनके बलिदान के कारण है और उस समय मेरा हाथ थामने की वजह से है जब मैं निराश था।' नौशाद के दोनों बेटे सरफराज और मुशीर मुंबई की टीम के लिए ही खेलते हैं। यह पूछने पर कि क्या भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना पूरा होने की ओर है? इस सवाल के जवाब में सरफराज की आंखे डबडबा गई। उन्होंने कहा, 'हमारी जिंदगी सब कुछ उन छोटे-छोटे सपनों के लिए है जिन्हें हम संजोते हैं। सपने हम (वह और उनके पिता) साथ देखते हैं। मैंने मुंबई में वापसी के बाद से दो सत्र में जो 2000 के करीब रन बनाए हैं, वो सब मेरे पिता की वजह से हैं। आप सब तो जानते हो मेरे साथ क्या हुआ। पिता नहीं होते तो मैं खत्म हो

कांग्रेस हाईकमान से कुमारी शैलजा को अब अहम जिम्मेदारी: देखें पूर्व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष को कहां नियुक्त किया गया

Haryana Kumari Selja News :  पिछले दिनों हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया था| कांग्रेस हाईकमान ने कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाते हुए यह पद उदयभान को सौंप दिया था| इसके पीछे वजह रही हरियाणा कांग्रेस का दो गुटों में नजर आना| भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कुमारी शैलजा की नहीं बन रही थी| लेकिन अब कांग्रेस हाईकमान ने कुमारी शैलजा को फिर से अहम जिम्मेदारी दी है| कुमारी शैलजा की अहम जगह नियुक्ति की गई है| बतादें कि, कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा इकाई की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा को CWC यानि कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है| कुमारी शैलजा के साथ डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी को भी कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है| इसके आलावा टी. सुब्बारामी रेड्डी को स्थाई आमंत्रित सदस्य और अजय कुमार लल्लू को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है| कुमारी शैलजा ने किया ये ट्वीट... कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य बनने पर कुमारी शैलजा काफी खुश नजर आ रही हैं| शैलजा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य नियुक्त किए जाने पर कांग

सहारनपुर में हाजी इकबाल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, नाबालिग ने लगाया आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

सहारनपुर:  खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ बुधवार को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. उस पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. सहारनपुर में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है. एक पुराने मामले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. एसएसपी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से मिर्जापुर थाने पर हाजी इकबाल के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है

पीएफआइ का सक्रिय सदस्य है देश भर में आरएसएस के छह कार्यालय में विस्फोट की धमकी देने वाला राज मोहम्मद

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सत्ता में वापसी के बाद से कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में लगे हुए है। बीते दिनों में प्रशासन ने लगातार बड़े आरोपियों को हिरासत में लिया है। तो वहीं एक बार फिर यूपी एसआइटी की सख्ती पर एक राज खुला है। राजधानी लखनऊ, उन्नाव समेत देशभर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छह कार्यालयों में बम विस्फोट की धमकी देने वाले आरोपी को एसआइटी की सख्ती पर बड़ा राज खुला है। आरएसएस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला राज मोहम्मद है। इतना ही नहीं यह पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का सक्रिय सदस्य है। इसके अलावा उसने एसडीपीआइ यानी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया के लिए काफी लंबे समय तक काम किया है। पीएफआई चरमपंथी संगठन की राजनीतिक शाखा एसडीपीआइ है। तमिलनाडु पुलिस ने एटीएस टीम के साथ आरोपी को पकड़ा देशभर में आरएसएस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी राज मोहम्मद को उत्तर प्रदेश की एटीएस के इनपुट पर तमिलनाडु पुलिस ने एटीएस की टीम के साथ सात जून को पुदुकुदी से पकड़ा था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश एटीएस ने राज मोहम्मद को अपनी रिमांड पर लिया था। राज को रिमांड में लेने के ब

फैटी लीवर कम करने में कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

नई दिल्ली।  लिवर की कोशिकाओं में जब ज्यादा मात्रा में फैट इकट्ठा हो जाता है तब फैटी लिवर की प्रॉब्लम होती है। लिवर में थोड़ी-बहुत मात्रा में फैट का होना नॉर्मल है लेकिन जब ये फैट लीवर के वजन से 10 प्रतिशत ज्यादा हो जाए तो स्थिति खराब होने लगती है। इससे लिवर के काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।  फैटी लिवर की वजहें - ज्यादा शराब पीना - फैमिली हिस्ट्री - मोटापा - वसा से भरपूर खानपान और मसालेदार भोजन - ब्लड में फैट का लेवल ज्यादा होना - डायबिटीज - लंबे समय तक दवाइयों का सेवन - वायरल हेपाटाइटिस फैटी लिवर के घरेलू उपाय 1. हल्दी हल्दी में एंटी- इंफ्लेमेटरी के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो लिवर सेल्स को डैमेज होने से बचाने में काफी मदद करती है। 2. ग्रीन टी लिवर खराब होने पर इंसान को हर समय घबराहट महसूस होती है और उसे मतली आती रहती है, तो ऐसे में ग्रीन टी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। 3. करेला करेले का कड़वा स्वाद लिवर पर सकारात्मक असर डालता है। फैटी लिवर के लिए आप रोजाना एक या आधा कप करेले की सब्जी खाएं या जूस पिएं। 4. साबुत अनाज साबुत अनाज फाइबर और दूसरे न्यूट्रिशन से भरपूर