संदेश

chandigarh crime news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चंडीगढ़ दूरदर्शन केंद्र में पुलिस फोर्स का एक्शन: कंट्रोल रूम में ऐसी कॉल चलने से मची अफरा-तफरी, फिर..

Chandigarh News :  चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल ने पुलिस विभाग की फोर्स को इसकदर एक्टिव कर दिया कि सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में अफरा-तफरी का आलम देखने को मिला| अचानक मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस फोर्स यहां एक अलग ही एक्शन मोड में नजर आई| पुलिस फोर्स ने दूरदर्शन केंद्र के सारे कर्मचारियों को बाहर निकलने और इस जगह से दूर जाकर सुरक्षित जगह जाने को कहा| इसके साथ ही आस-पास के क्षेत्र को सील कर दिया गया ताकि बिना किसी नुकसान के आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सके| इधर, लोग सकते में थे आखिर हो क्या गया है? हालांकि, कुछ देर बाद मालूम पड़ा कि ये सब कुछ चंडीगढ़ पुलिस की मॉक ड्रिल का हिस्सा है। दरअसल, अचानक सामने वाली विपदा से निपटने और सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा ही शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब कंट्रोल रूम में कॉल चलाई गई कि सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में एक संदिग्ध वस्तु मौजूद है| जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस विभाग में हलचल मच गई| चंडीगढ़ पुलिस के अलग-अलग अधिकारी, स्थानीय पुलिस टीम व बम स्क्वायड, डाग स्क्वायड, आपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच जैसी यूनिटे