संदेश

Second Convocation Organized in SRM AP

चित्र
Second convocation organized in SRM AP : अमरावती : इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ एस राधाकृष्णन ने एसआरएम यूनिवर्सिटी - एपी के छात्रों को एपीजे अब्दुल कलाम सभागार परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा की आगे एसआरएम एपी की छात्राओं को कल की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शक बनने का आह्वान किया।   विज्ञान और प्रौद्योगिकी निदेशालय ( डीएसटी ) के सचिव डॉ . एस चंद्रशेखर ने स्नातकों को उनके आविष्कारशील और उर्वर बुद्धि को विजन इंडिया 2047 को साकार करने के लिए आधारशिला बताया। उन्होंने कहा की भारत अगले 20 वर्षों में एक नवाचार - संचालित देश बन जाएगा। इस समारोह में के दौरान डीएसटी के सचिव डॉ . एस चंद्रशेखर को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलाधिपति और सांसद डॉ टी आर परिवेंद्र ने स्नातकों   और पदक विजेता को बधाई देते कहा की उन्हें अपने बौद्धिक और रचनात्मक उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना चाहिए । अपने चुने हु

Pm Modi Loves The People of Himachal

चित्र
  PM Himachal Visit : नाचन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से लगाव व स्नेह को सभी जानते हैं। हिमाचल छोटा राज्य है और छोटों को सबसे अधिक प्यार की जरूरत होती है। जिसे प्रधानमंत्री ने बखूबी समझा है। सीएम ने कहा कि हिमाचल की जनता के लिए विजयी दशवीं का दिन बहुत ही ऐतिहासिक था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में एम्स का विधिवत उद्घाटन किया व कुल्लू दशहरे में भगवान रघुनाथ के रथ के साथ चले। पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल के हर दुख और जरूरत के समय साथ खड़े होते हैं। उनके नेतृत्व में देश की राजनीति का रिवाज बदला है। जहां भाजपा की सरकारें नहीं थीं, वहां भी पार्टी की सरकारें बनी हैं। पांच राज्यों में भाजपा फिर से सत्ता में आई है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में भी पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से रिवाज बदलेगा। सीएम जयराम ने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल के विकास को जो गति दी है, उसे प्रदेश की जनता हमेशा याद रखेगी। पीएम नरेंद्र मोदी का अहसान प्रदेशवासी कभी नहीं चुका सकते। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का चौपर ठीक 2:20 पर होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र जासन के मैदान

Mata Mansa Devi Mandir Panchkula

चित्र
  Mata Mansa Devi Mandir Panchkula  :  माता का हृदय बड़ा कोमल होता है और बात जब जगत माता की हो तो उस हृदय में तो विराट कोमलता, विराट स्नेह और विराट दया व कृपा की झलख ही अलग है| आज हम आपको घर बैठे हरियाणा के पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी के अद्भुत दर्शन करा रहे हैं| पंचकूला स्थित माता मनसा देवी की बड़ी मान्यता है| माता की मूरत तो ऐसी है कि लगता है कि जैसे माता को जब आप देख रहे हैं तो वह आपसे कुछ बोलने वाली हैं, वह आपको देख रही हैं| माता की मूरत इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि सचमुच माता की मूरत से आप निगाहें नहीं हटा सकते| लगता है कि बस माता की मूरत को निहारते ही रहो| आपको बतादें कि, पंचकूला स्थित माता मनसा देवी के दर पर जो भी भक्त सच्चे दिल से शीश झुकाता है और अपनी मनोकामना माता से कहता है तो वह मनोकामना जरूर पूरी होती है| मां को मनोकामना देवी भी कहा जाता है। माना जाता है कि मांगी गई हर मुराद माता मनसा देवी पूरी करती हैं। कई भक्त इसके साक्षी भी हैं| माता मनसा देवी का आज का श्रृंगार(7-10-2022), घर बैठे करिये अद्भुत दर्शन... माता मनसा देवी आज (शुक्रवार) जिस श्रृंगार में सामने आई हैं उसमें वह

Big Road Accident in Sant Kabir Nagar

चित्र
  Road Accident in Santkabir Nagar :  संतकबीरनगर के नंदौर-बांसी रोड पर जा रही एक कार रविवार की रात लगभग अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में गिर गई। दुर्घटना में सिद्धार्थनगर के बांसी क्षेत्र के तेलौरा गांव के रहने वाले मां-बेटे व पोते की मौत हो गई। महिला संतकबीरनगर स्थित मायके से लौट रही थी। हादसा बखिरा-बेलहर कलां थाने की सीमा पर स्थित झुड़िया पुल पर हुआ।  सिद्धार्थनगर के तेलौरा निवासी कौशल किशोर पांडेय की पत्नी शीला देवी (55) पुत्र जितेंद्र पांडेय (30) व पोते रुद्र (4) के साथ अपने मायके बखिरा के बड़गो गांव आई थीं। रुद्र जितेंद्र का बेटा था। रविवार की देर शाम तीनों वापस अपने घर तेलौरा जा रहे थे। कार जितेन्द्र चला रहा था। लगभग साढ़े आठ बजे वे बखिरा-बेलहर कलां थाने की सीमा पर स्थित झुड़िया पुल पर पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित हो गई झुड़िया पुल से नीचे नाले में गिर गई। नाले में पानी होने से तीनों का दम घुट गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों व आसपास के ग्रामीणों ने तीनों को मरणासन्न हालत में बाहर निकाला। एसओ बेलहर अमित कुशवाहा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद तीनों को मेंहदावल सीएचसी भेजवाया।

Three officers of Punjab Electricity Department suspended

चित्र
  Punjab Electricity Department :  मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा ग़ैर-कानूनी कार्यवाहियों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है, जिसके अंतर्गत पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने बिजली की लाईनें बिछाने के वर्क ऑर्डर जारी करने में अनियमितताएं पाए जाने पर सुपरीटेंडैंट इंजीनियर समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी आज यहाँ बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दी।   निलंबित किए गए अधिकारियों में डिस्ट्रीब्यूशन सर्कल फिऱोज़पुर के सुपरीटेंडैंट इंजीनियर (एसई)  भुपिन्दर सिंह , डिवीजनल लेखाकार  जसविन्दर सिंह  और सर्कल असिस्टेंट  अशोक कुमार  शामिल हैं। इसके अलावा विभाग ने इन अनियमितताओं में शामिल एक कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवाएं भी ख़त्म कर दी हैं।   जानकारी के अनुसार मंत्री ने  पी.एस.पी.सी.एल . की ममदोट सब डिविजऩ में कनैक्शन देने और सुधार के कार्यों के लिए बिजली की लाईनें बिछाने सम्बन्धी वर्क ऑर्डर जारी करने में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के उपरांत जांच के हुक्म दिए थे।   बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के त

Vigilance Bureau Arrested ASI

चित्र
चंडीगढ़, 30 सितम्बर: Vigilance Bureau Arrested ASI :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के मद्देनजऱ पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज जि़ला रूपनगर के थाना नूरपुर बेदी में तैनात ए.एस.आई. जुझार सिंह को 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।   इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी ए.एस.आई. जुझार सिंह को बरजिन्दर सिंह निवासी गाँव मटौर, श्री आनन्दपुर साहिब की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।   अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया है कि एक पुलिस केस में ज़ब्त की गई अपनी गाड़ी की थाने से सपुरदगी लेने के बदले उक्त मुलजिम ए.एस.आई. उससे 10,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था। उसने यह भी दोष लगाया कि ए.एस.आई. जुझार सिंह पहले ही रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 5,000 रुपए ले चुका है और अब उसकी गाड़ी छोडऩे के लिए और 5000 रुपए की माँग कर रहा है।   प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत सम्बन्

नवरात्रि का छठा दिन है मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि, आरती, मंत्र और प्रिय भोग

चित्र
नई दिल्ली, Shardiya Navratri 2022 Day 6, Maa Katyayani :  शास्त्रों के अनुसार   शारदीय नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस वर्ष षष्ठी तिथि 1 अक्टूबर 2022 के दिन है। माता कात्यायनी को भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्री के रूप में भी जाना जाता है। माता कात्यायनी (Navratri 2022 Day 6 Puja) का रूप सबसे सुंदर है और  बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में इन्हें छठ मैया के रूप में भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी की विधि-विधान से भक्तों को विशेष लाभ प्राप्त होता है। जानिए माता कात्यायनी का स्वरूप, पूजा विधि, पूजा मंत्र और आरती- मां कात्यायनी का स्वरूप शास्त्रों के अनुसार माता का स्वरूप स्वर्ण के समान चमकीला है और उनकी चार भुजाएं हैं। प्रत्येक भुजा में माता ने तलवार, कमल, अभय मुद्रा और वर मुद्रा धारण किया है। माता कात्यायनी को लाल रंग सर्वाधिक पसंद है। किंवदंतियों के अनुसार महर्षि कात्यायन की तपस्या के बाद माता कात्यायनी ने उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया था। मां दुर्गा इन्हीं के रूप में महिषासुर का वध कर उसके आतंक से देव और मनुष्यों को भय मुक्