UPSC Final Result 2021: सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 4 में लड़कियों का दबदबा


UPSC Final Result 2021
:
 संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है| परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं| रिजल्ट पर अगर नजर डालें तो लड़कियों का दबदबा नजर आ रहा है| यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 पास करने वालों की जो लिस्ट जारी की है उसमें टॉप 4 में लड़कियों के ही नाम हैं|

टॉप-1 में हैं श्रुति शर्मा का नाम शामिल है जबकि टॉप-2 और टॉप-3 में अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने अपनी जगह बनाई है| वहीं टॉप-4 में ऐश्वर्या वर्मा ने अपना परचम लहराया है| बतादें कि, कुल 685 उम्मीदवारों का सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चयन हुआ है| इन सभी उम्मीदवारों का चयन पहले प्रीलिम्स परीक्षा फिर मेन्स परीक्षा और आखिर में इंटरव्यू राउंड में इनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। ज्ञात रहे कि सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवार भारत की केंद्र सरकार के तहत आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य सर्विस में जाते हैं|

देखिये टॉप-10 में कौन-कौन शामिल....

UPSC Final Result 2021 Toppers
UPSC Final Result 2021
UPSC Final Result 2021


पीएम मोदी ने दी बधाई....

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफल हुए उम्मीदवारों को बधाई दी है| पीएम मोदी ने कहा- उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को पास किया है। भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में आज जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तब आप अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं| सभी को मेरी बहुत शुभकामनाएं|

749 वैकेंसी निकली थीं .....

बतादें कि, संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए 749 वैकेंसियों की अधिसूचना जारी की थी| अधिसूचना में आईएएस कैडर में 180 आईएएस कैडर, आईएफएस कैडर में 37, आईपीएस कैडर में 200 , सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए में 242 और ग्रुप बी में 90 वैकेंसी शामिल थीं| UPSC सिविल सेवा 2021 की परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को प्रारंभिक परीक्षा के साथ शुरू हुई थी। मेन्स परीक्षा 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद योग्य उम्मीदवार 5 अप्रैल से 26 मई, 2022 तक साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए थे| जिसके बाद सिविल सेवा परीक्षा 2021 में कुल 685 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इन 685 सफल उम्मीदवारों में 244 सामान्य, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं|

UPSC Final Result 2021 Toppers

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Peel off mask side effects

Ghulam Nabi Azad Quits Congress

live hindi news headlines