मोहाली से खबर: इस सोसायटी में पुलिस ही पुलिस जमा, इस तरह की कार्रवाई को लेकर लोगों में मची हलचल

 पंजाब में इन दिनों अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है| यहां आपराधिक कृत्यों की कतार सी लगी हुई है| जिससे अब पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं| और यही कारण है कि अब पंजाब पुलिस सतर्कता दिखा रही है| खबर मोहाली से है| वीरवार सुबह मोहाली के जलवायु टावर में लोगों में उस वक्त हलचल मच गई जब यहां स्थानीय पुलिस का जमावड़ा देखा गया| मौके पर मौजूद पुलिस काफी एक्टिव हो रखी थी और उसकी गतिविधि से लोगों को लगा कि कोई बात हो गई है| इसलिए लोगों में हलचल पैदा हो गई|

Mohali News

चेकिंग अभियान चलाया....

बतादेंकि, मोहाली पुलिस द्वारा जलवायु टावर परिसर और उसके बाहर चेकिंग अभियान चलाया गया| इस दौरान मोहाली पुलिस लोगों की जान-पहचान संबंधी जांच-पड़ताल के साथ गाड़ियों और सामानों को भी खंगालते नजर आई| इस अभियान से आपराधिक प्रवत्ति रखने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास किया गया|

मोहाली पुलिस के अनुसार, यह चेकिंग अभियान अपराध पर लगाम लगाने और सुरक्षा के लिहाज से लोगों का वेरिफिकेशन करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है| शहर के अन्य रिहायशी परिसरों में भी इसी तरह की कवायद की जाएगी| बतादें कि, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में आरोपियों की तलाश लगातार जारी है| आरोपी कहीं भी छिपे हो सकते हैं| इसके अलावा अन्य आपराधिक लोग भी किसी भी वेश  में कहीं भी अपना ठिकाना बना सकते हैं|

Mohali News

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Know About The Top 5 Hindi News Websites Of India

अगर आम जनमानस की आवाज उठाना गुनाह है ,तो वह यह गुनाह वार वार करेगें ...सतपाल रायजादा

हरियाणा में दो जिलों के पुलिस कप्तान समेत बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारी तब्दील