संदेश

चंडीगढ़ हत्याकांड: रंजिश में कर दी मनीमाजरा के सूरज की हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने यूं पकड़ा

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में रहने वाले सूरज की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है| हत्या का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के हाथ लग गया है| पुलिस ने मनीमाजरा एरिया से ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है| जिसकी पहचान कुणाल के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी कुणाल को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया| जहां से पुलिस को कुणाल की एक दिन रिमांड मिली है| रिमांड के दौरान पुलिस मामले में फरार चल रहे कुणाल के दो और साथी आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी| बतादें कि, पुलिस ने मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर रखा है| जिसकी पहचान योगेश के रूप में हुई है| पुलिस ने यूं पकड़ा.... जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी कुणाल की तलाश में जुटी थाना मनीमाजरा पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि कुणाल मनीमाजरा एरिया में ही मौजूद है| इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता से कदम उठाया| थाना मनीमाजरा प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की सुपरविजन में एक टीम का गठन हुआ और सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुणाल को दबोच लिया गया| थाना मनीमाजरा पुलिस का कहना है कि मामले में फरा

पंजाब में ये क्या हुआ? CM मान ने अपने ही मंत्री पर गिराई गाज, मंत्रिमंडल से किया बाहर, पुलिस से गिरफ्तार करवाया

Punjab Cabinet News :  पंजाब सरकार के बीच से मंगलवार को एक चौकाने वाली खबर सामने आई है| भगवंत मान मंत्रिमंडल से स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की छुट्टी  (Minister Vijay Singla out of Punjab Cabinet)  कर दी गई है| उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया है| इसके साथ ही सीएम मान ने पुलिस को आदेश देकर उनके खिलाफ कार्रवाई भी करवाई है| विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| भ्रष्टाचार पर सीएम मान का एक्शन.... बताया जा रहा है कि, सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद इस प्रकार का एक्शन लिया है| बताया गया कि, विजय सिंगला किसी भी काम पर 1% कमीशन की मांग करते थे| ऐसा करने के सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं| मानसा विधानसभा सीट से विधायक ..... बतादें कि, विजय सिंगला पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। विजय सिंगला पेशे से डॉक्टर हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। विजय सिंगला काफी चर्चा में थे कि वह पहली बार विधायक बनते ही मंत्री बन गए| फिलहाल, अब उनकी किरकरी को लेकर चर्चा हो रही है| सीएम म

Monkeypox या COVID-19 में कौन सा वायरस अधिक खतरनाक? जानिए- एक्‍सपर्ट की सलाह

कोरोना वायरस महामारी के बीच एक्सपर्ट्स ने एक नई वायरल बीमारी को लेकर चिंता जताई है, जो इस वक्त दुनिया के कई हिस्सों में तबाही मचा रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मंकीपॉक्स की। अभी तक, दुनियाभर में इसके 100 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं। WHO ने भी इस बीमारी को हल्के में न लेने की चेतावनी दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा, "यह स्थिति लगातार बढ़ती दिख रही है और ऐसा लग रहा है कि मंकीपॉक्स के मामले बढ़ेंगे, जैसे-जैसे नॉन-एंडेमिक देशों में इस बीमारी को लेकर निगरानी बढ़ाई जा रही है।" इसकी जांच जारी है, हालांकि, रिपोर्ट किए गए मामलों में अब तक कोई स्थापित यात्रा लिंक नहीं देखा गया है। अभी तक प्रकोप से जुड़ी कोई मौत रिपोर्ट नहीं की गई है। SARs-CoV-2 वायरस की तुलना में, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि हमारे पास इस बीमारी को हाथ से निकलने से पहले रोकने और इसका इलाज करने के लिए अधिक संसाधन और उपकरण हैं। तो आइए समझते हैं कि यह दो संक्रमण एक दूसरे से कैसे अलग हैं। Covid-19 vs Monkeypox: इनका कारण क्या है? कोरोना वायरस रोग या कोविड-19 गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम कोरोना वायरस 2 (SARS-CoV-

गर्मी के मौसम में दही के साथ खाएं ये मीठी चीज, दूर होगा हार्ट अटैक का खतरा

हर मौसम में कुछ अच्छा, तो कुछ बुरा होता है। जैसे गर्मी से हाल बेहाल ज़रूर हो जाता है, लेकिन इस मौसम में एक से एक मज़ेदार फल भी आते हैं। हालांकि, झुलसती हुई गर्मी में सेहत का ख्याल भी खूब रखना पड़ता है। आप क्या खा रहे हैं और क्या पी रहे हैं उसका पूरा ख्याल रखना पड़ता है। खासतौर पर अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जैसे दिल की बीमारी, डायबिटीज़ या ब्लड प्रेशर। दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज तो मौसम सुहाना हो गया, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते पारा फिर 40 के पास पहुंचेगा। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसे फूड्स ज़रूर खाएं जिनकी तासीर ठंडी होती है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे एक चीज़ की जो ठंडी तासीर के लिए जानी जाती है। जी हां हम बात कर रहे हैं दही की। अगर आप दिल के मरीज़ हैं, तो आपको गर्म मौसम में दही का सेवन ज़रूर करना चाहिए। दही सादा न खाएं, इसमें शहद मिला कर खाएं। इसके पीछे भी वजह हैं। अगर आप आजतक दही और शहद को मिलाकर खाने से होने वाले फायदों के बारे में अनजान थे, तो यह लेख ज़रूर पढ़ें। दही और शहद खाने के फायदे दही को खाने के कई तरीके हैं। इसमें चीनी, गुड़ या काला नमक म

कुतुब मीनार पर फैसला सुरक्षित, देखें पूजा के अधिकार पर कब आयेगा आदेश 

नई दिल्ली।  कुतुब मीनार ( Kutub Meenar ) में पूजा के अधिकार की याचिका पर दिल्ली के साकेत कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस निखिल चोपड़ा की बेंच ने हिंदू पक्ष की पूजा के अधिकार वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में फैसला 9 जून को आएगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को एक हफ्ते के ब्रीफ रिपोर्ट जमा करने कहा है। हालांकि सुनवाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने लगातार कुतुब मीनार में पूजा के अधिकार वाली याचिका का विरोध किया। साकेत कोर्ट में सोमवार को दाखिल किए हलफनामे में भी कहा था कि कुतुब मीनार पूजा का स्थान नहीं है और इसकी मौजूदा स्थिति को बदला नहीं जा सकता। हिंदू पक्ष की दलील थी कि 27 मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई है, जिसके अवशेष वहां मौजूद हैं। इसलिए वहां मंदिरों को दोबारा बनाए जाए। वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि एएसआई ने कुव्व्त उल इस्लाम मस्जिद में नमाज बंद करवा दी है। हिंदू पक्ष की ओर से हरिशंकर जैन ने कहा कि परिसर में पूजा की अनुमति मिले और मूर्तियों के संरक्षण के लिए ट्रस्ट बनाई जाए। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 25 के तहत उन्हें पूजा के संवैधानिक अधिकार से वंचित

वरूण धवन- कियारा आडवाणी की फिल्म‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर रिलीज

वरूण धवन- कियारा आडवाणी की फिल्म‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर रिलीज : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) iऔर अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advan) की फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज…

हिसार में 30 घंटे बाद भी नहीं मिला किसान, देखें क्या है मामला 

हिसार में 30 घंटे बाद भी नहीं मिला किसान, देखें क्या है मामला  : हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के गांव स्याहड़वा में कुएं में मिट्टी के नीचे दबे किसान जयपाल हुड्डा (Jaipal…