देश की खबर: आज किसानों के खातों में आ रहे 21 हजार करोड़ से ज्यादा रूपए, हिमाचल से PM मोदी कर रहे ट्रांसफर

PM Kisan Yojana 11th Installment Payment :  मोदी सरकार ने केंद्र में अब अपने आठ साल पूरे कर लिए हैं| इन आठ सालों में मोदी सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कई बड़े फैसले लिए गए और जन कल्याण संबंधी कई योजनाएं चलाई गईं| वहीं, जब अब मोदी सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं तो इस उपलक्ष्य में आज पीएम मोदी हिमाचल पहुंचे हुए हैं|
 

पीएम मोदी शिमला में आयोजित 'गरीब कल्याण सम्मेलन' में शामिल होंगे और यहां अपनी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे| इसके साथ ही पीएम मोदी इस दौरान देश के अन्नादाताओं के इंतजार पर भी विराम लगा देंगे| दरअसल, पीएम मोदी इसी बीच पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे| बतादें कि, इस योजना के देश के 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसानों के खातों में 21 हजार करोड़ से अधिक रूपए पीएम मोदी ट्रांसफर करने वाले हैं|

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी ....

पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है| उन्होंने लिखा- बीते 8 वर्षों से हमारी सरकार गरीब कल्याण के सबसे बड़े संकल्प की सिद्धि में जुटी है। बीते आठ सालों में हमारी सरकार का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर ही आधारित रहा है| पीएम मोदी ने कहा कि इसी कड़ी में आज शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन में भाग लेने के साथ लाभार्थियों से संवाद का सुअवसर मिलेगा। इस मौके पर पीएम-किसान की 11वीं किस्त भी जारी करूंगा।

2019 से किसानों के खातों में आ रहे रूपए .....

बतादें कि, देश के किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार 2019 से ''पीएम किसान सम्मान निधि योजना'' (*PM Kisan Samman Nidhi Yojana*) चला रही है| इस योजना के तहत मोदी सरकार किसानों को उनके खाते में हर साल 6 हजार रूपए भेजती है| ये 6 हजार साल में तीन बार तीन अलग-अलग किस्तों में आते हैं| यानि एक किस्त में किसानों को 2000 रूपए दिए जाते हैं| अबतक मोदी सरकार किसानों के खाते में 10 किस्तें डाल चुकी है| आखिरी बार 1 जनवरी 2022 को मोदी सरकार द्वारा 10वीं किस्त डाली गई थी|

किस्तों का स्टेटस कैसे चेक करें....

पीएम किसान योजना (*PM Kisan Samman Nidhi Yojana*) से आने वालीं किस्तों या किस्तों के रुक जाने के कारणों को जानने के लिए आप खुद जानकारी ले सकते हैं| दरअसल, इसके लिए आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में Beneficiary Status विकल्‍प चुनें। फिर मांगा गया विवरण भरें। जैसे- आधार संख्या, खाता संख्या या मोबाइल नंबर और अपना 'डेटा प्राप्त कर लें| अब स्‍टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। पीएम किसान योजना की लाभार्ती लिस्ट भी देख सकते हैं| आप देख सकते हैं कि उसमें आपका नाम है या नहीं| इसके लिए आपको Beneficiary List विकल्‍प पर जाना होगा और यहां मांगा गया विवरण भरना होगा|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Peel off mask side effects

Ghulam Nabi Azad Quits Congress

live hindi news headlines