डेविएट हॉस्टल में तीसरी मंजिल से गिरे 2 छात्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

जालंधर। पंजाब में जालंधर के डीएवी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (डेविएट) में रविवार-सोमवार दरम्यानी रात हुए झगड़े में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। डेविएट के हॉस्टल में एक स्टूडेंट की बर्थ-डे पार्टी के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए।

बहसबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट करते हुए दोनों गुट हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। वहां झगड़े के दौरान रेलिंग टूट जाने से दो स्टूडेंट तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरे। इनमें से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले की पहचान कृष्ण कुमार यादव के रूप में हुई। कृष्ण बिहार का रहने वाला था और डेविएट से क्चस्ष् कर रहा था। घायल स्टूडेंट की पहचान अमन के रूप में हुई। वह भी क्चस्ष् का छात्र है और वह भी बिहार का रहने वाला है।

डेविएट की स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी और हॉस्टल के प्रभारी डॉक्टर संजीव नवल ने झगड़े की पुष्टि की। संजीव नवल ने बताया कि रात में हॉस्टल में स्टूडेंट की बर्थडे पार्टी थी। इसमें बिहार के कृष्ण यादव और अमन के बीच किसी बात पर बहस हो गई। दोनों झगड़े के दौरान हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए।
 

हॉस्टल प्रबंधन ने दोनों छात्रों को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कृष्ण यादव को डेड डिक्लेयर कर दिया, जबकि अमन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जालंधर के डिवीजन नंबर दो थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इससे पहले रात में हुए झगड़े के बाद सोमवार सुबह अफवाह फैल गई कि डेविएट हॉस्टल में छात्र ने आत्महत्या कर ली है। कुछ समय बाद चर्चा उड़ी कि छात्र का मर्डर हुआ है।

इससे पहले भी डेविएट लड़ाई-झगड़ों के लिए सुर्खियों में रहा है। कुछ महीने पहले बिहार के ही छात्रों के दो गुट हॉस्टल में खाना खाने को लेकर आपस में भिड़ गए थे। तब लात-घूंसों के अलावा डंडे भी चले थे जिसमें कुछ छात्र घायल हो गए थे। मामला थाने तक भी पहुंचा था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Peel off mask side effects

Ghulam Nabi Azad Quits Congress

live hindi news headlines