अब कमल का साथ: BJP के खेमे में भारी बढ़त, चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने ज्वाइन की पार्टी

Many Punjab Congress Leaders join BJP in Chandigarh : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के दौरान पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है| दरअसल, शाह के इस दौरे में पंजाब कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं| चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़ और गजेंद्र शेखावत जैसे बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में इन कांग्रेस नेताओं ने कमल का दामन थामा है|

कौन-कौन नेता बीजेपी में आये.....

बतादें कि, जो नेता बीजेपी में आये हैं उनमें कांग्रेस से राज कुमार वेरका, शाम सुंदर अरोड़ा, बलबीर सिद्धू, मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह कांगड़, केवल ढिल्लों, कमलजीत एस ढिल्लों, अकाली दल से बीबी मोहिंदर कौर और सरूप सिंगला जैसे तमाम बड़े नाम शामिल हैं|

राजा वड़िंग ने शुभकामनायें दीं....

वहीं, कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शमिल पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग का अलग अंदाज दिखा है| राजा वड़िंग ने बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं को शुभकामनायें दीं हैं| राजा वड़िंग का कहना है कि कांग्रेस को किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता| राजा वड़िंग ने तो यहां तक कह दिया है कि ऐसे नेताओं का बहुत-बहुत आभार|

शाह के दौरे के बारे में ....

आपको बतादें कि, अमित शाह आज चंडीगढ़ के साथ-साथ पंचकूला दौरे पर भी हैं| सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करने के बाद शाह का पंचकूला दौरा होगा| वह यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का उद्घाटन करने वाले हैं|

टिप्पणियाँ