Punjab के इस IAS अफसर को रिमांड पर लिया गया, देखें पूरा मामला

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस सरकार में यहां भ्रष्टाचार को लेकर खूब शिकंजा कसा जा रहा है| चाहें वह कोई राजनीतिक नेता हो या फिर कोई सरकारी विभाग में तैनात कर्मी.. सब एक तरफ से नप रहे हैं| वहीं, पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में ताजी गिरफ्तारी एक आईएएस अफसर की हुई है| आईएएस अफसर का नाम संजय पोपली है| फिलहाल, आईएएस संजय पोपली को रिमांड पर ले लिया गया है|

बतादें कि, आईएएस संजय पोपली को बीते सोमवार की शाम विजिलेंस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था| जहां आज उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया गया| मोहाली कोर्ट से विजिलेंस को IAS संजय पोपली की 4 दिन की रिमांड मिली है| अब 25 जून को संजय पोपली को फिर से कोर्ट में पेश किया जायेगा| बतादें कि,  संजय पोपली काम के बदले रिश्वत की डिमांड करते थे| वह रिश्वत लेते थे| ताजे मामले में वह सीवरेज के मामले में रिश्वत मांग रहे थे| सीवरेज के करोड़ों के एक प्रोजेक्ट में उनका कमीशन था| बतादें कि,  संजय पोपली 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Know About The Top 5 Hindi News Websites Of India

अगर आम जनमानस की आवाज उठाना गुनाह है ,तो वह यह गुनाह वार वार करेगें ...सतपाल रायजादा

live hindi news headlines