हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगाभारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त, 2022 तक तिरंगा फहराया जाएगा। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में आज मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

तिरंगा हर भारतीय का गर्व- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे। 

श्री कौशल ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषदों इत्यादि के साथ बैठकें करें। साथ ही, हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा, जिन सरकारी भवनों पर तिरंगा नहीं फहराया जा रहा, वहां भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान के दौरान सभी का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें। 

उन्होंने कहा कि देशभक्ति को बढ़ावा देने और देश के प्रति अपने जज्बे को सलाम करने के लिए यह अहम अभियान शुरू किया गया है। इसलिए सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Peel off mask side effects

Ghulam Nabi Azad Quits Congress

live hindi news headlines