6 घंटे मौत से जूझने के बाद शिंजो आबे ने आखिर तोड़ दिया दम, भारत में राष्ट्रीय शोक

6 घंटे मौत से जूझने के बाद शिंजो आबे ने आखिर तोड़ दिया दम, भारत में राष्ट्रीय शोकजापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था।

 

2 गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। घटना भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Know About The Top 5 Hindi News Websites Of India

1 अप्रैल से होंगे ये 5 बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर, जानिए पूरी खबर

live hindi news headlines