पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा - मोदी सरकार के कार्यकाल में विश्व में बढ़ी भारत की साख

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा - मोदी सरकार के कार्यकाल में विश्व में बढ़ी भारत की साखपीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर की अगुवाई में वैश्विक परिदृश्य पर भारत की साख बढ़ी है। आज अमेरिका, रूस समेत दुनिया के कई देश भारत की ओर से उम्मीदों के साथ देख रहे हैं। वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में भारतीय पासपोर्ट की इंडेक्स वैल्यू सात अंक बढ़कर 85 हो गई है। ये बातें बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र सिंह रावत ने महानगर भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कहीं।

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्र विदेश नीति के कारण दो विपरीत ध्रुवों वाले देशों से भी भारत के संबंध बेहतर हैं। अब हम एक देश के लिए दूसरे को नहीं खोते हैं। पर्यावरण का क्षेत्र हो या विश्व शांति के लिए पहल, भारत ने सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल मंत्र पर चलते हुए विश्व को बेहतर बनाने की दिशा में योगदान दिया है। विदेश नीति का ही प्रभाव है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला। पड़ोसी देश जानते हैं कि अगर भारत के हितों से कोई छेड़छाड़ की तो करारा जवाब मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत न सिर्फ रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन कर रहा है बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान में भी छलांग लगाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Peel off mask side effects

Ghulam Nabi Azad Quits Congress

live hindi news headlines