हरियाणा भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज पर गिरी गाज, देखें क्या है मामला

हरियाणा भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज पर गिरी गाज, देखें क्या है मामला नुपूर शर्मा की पैगबंर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद देश में अशांति का माहौल पैदा हो गया है। जिसके बाद भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए हरियाणा भाजपा के आईटी सेल के इंचार्ज अरूण यादव को पदमुक्त कर दिया गया है।

दरअसल, उनकी विवादित टिप्पणियों को देखते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कार्रवाई की। अरूण यादव के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा भाजपा ने यह कदम उठाया।

सोशल मीडिया पर उनका विवादित ट्वीट साल 2017 को किया गया था, जो अब वायरल हो रहा है। इसमें अरूण यादव ने लिखा था कि मुझे तो पैग में पैगंबर नजर आता है। इस शब्दावली के सुर्खियों में आने की वजह से ही अरूण के खिलाफ कार्रवाई की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Know About The Top 5 Hindi News Websites Of India

live hindi news headlines

1 अप्रैल से होंगे ये 5 बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर, जानिए पूरी खबर