Punjab के DGP को लेकर अब नई खबर, मान सरकार से की ऐसी मांग

Punjab DGP News : पंजाब में डीजीपी पद पर नई नियुक्ति होने वाली चर्चा ने तब और ज्यादा जोर पकड़ लिया है जब मौजूदा डीजीपी वीरेश कुमार भावरा एक लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं| जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीजीपी वी.के. भावरा ने मान सरकार से अब लगभग 2 महीने की छुट्टी की मांग की है| इधर, मान सरकार ने अभी उनकी छुट्टी को स्वीकार नहीं किया है| लेकिन कहा जा रहा है कि डीजीपी वी.के. भावरा की छुट्टी पर मान सरकार की मुहर जल्द लग सकती है|

पंजाब में फिर होगी कार्यकारी डीजीपी की नियुक्ति...

बतादें कि, वी.के. भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद डीजीपी का पद इतने लंबे समय तक खाली नहीं रखा जा सकता है| ऐसे में पंजाब सरकार कार्यकारी डीजीपी की नियुक्ति करेगी| देखना यह होगा कि किस अफसर को अब पंजाब डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाता है| वहीं, अंदेशा यह है कि छुट्टियों पर जाने के बाद वी.के. भावरा शायद डीजीपी पद नहीं लौटेंगे| जिसके बाद स्थायी तौर पर भी उनकी जगह किसी और अफसर की नियुक्ति होते हुए देखी जाएगी| पंजाब सरकार स्थायी डीजीपी के लिए यूपीएससी को पैनल भेजेगी|

हाल ही में जताई थी केंद्र में जाने की इच्छा...

ध्यान रहे कि, हाल ही में वी.के. भावरा को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने केंद्र में सेवा देने की इच्छा जाहिर की है| बताया गया था कि, डीजीपी IPS वी.के भावरा ने पंजाब सरकार और केंद्रीय गृह विभाग को इस बारे में एक पत्र लिखा है|

चन्नी सरकार में हुए थे नियुक्त....

आपको बतादें कि, कांग्रेस की चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के समय जनवरी 2022 में IPS वी.के भावरा को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त(दो साल के लिए) किया गया था| वी.के भावरा 1987 बैच के IPS अधिकारी हैं|

वी.के. भावरा के नेतृत्व पर सवाल ....

बतादें कि, पंजाब में बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाओं और सिद्धू मूसेवाला की हत्या को देखते हुए IPS वी.के भावरा पर पुलिस लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कई सवाल खड़े हो चुके हैं| विरोधियों का कहना है कि पंजाब पुलिस का नेतृत्व सही नहीं हो रहा है|

READ MORE: Hindi newsBreaking news in Hindi | Live Hindi news headlines

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Peel off mask side effects

Ghulam Nabi Azad Quits Congress

live hindi news headlines