भगवंत मान सरकार का भ्रष्टाचार पर 'महाएक्शन': पंजाब में 130 से ज्यादा सरकारी अधिकारी हुए अरेस्ट, कुल 200 से अधिक गिरफ्तारियां

भगवंत मान सरकार का भ्रष्टाचार पर 'महाएक्शन': पंजाब में 130 से ज्यादा सरकारी अधिकारी हुए अरेस्ट, कुल 200 से अधिक गिरफ्तारियां: Bhagwant Mann Govt Action On Corruption : पंजाब में AAP की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Govt) का भ्रष्टाचार… पंजाब में AAP की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Govt) का भ्रष्टाचार पर 'महाएक्शन' हुआ है| भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए राज्य में 130 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों सहित कुल 200 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं हैं| दरअसल, भ्रष्टाचार पर एक्शन का यह पूरा आंकड़ा पिछले पांच महीने का है| पंजाब में भगवंत मान सरकार को पांच महीने हो गए हैं और इस दौरान सरकार द्वारा ही बीते रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह सारी जानकारी दी गई है|

विजिलेंस ब्यूरो ने द्वारा हुईं गिरफ्तारियां

पंजाब सरकार ने बताया है कि पिछले पांच महीने में सतर्कता ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप में 135 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन 135 अधिकारियों में से 25 गजेटेड अधिकारियों सहित कई अलग-अलग विभाग के अधिकारी शामिल हैं| इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक वरिष्ठ अधिकारी भी है| इसके अलावा सतर्कता ब्यूरो द्वारा 80 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें सरकार के एक पूर्व मंत्री विजय सिंगला और पिछली कांग्रेस सरकार के एक पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत सहित कई अलग-अलग लोग शामिल हैं|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Peel off mask side effects

Ghulam Nabi Azad Quits Congress

live hindi news headlines