PM Modi Pains On Mulayam Singh Yadav Death

 


PM Modi Pains On Mulayam Singh Yadav Death : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन से उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है| देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी मुलायम सिंह के साथ अपने करीबी रिश्तों को बयान करते हुए गहरा दुख जताया है| यहां तक कि गुजरात में जन सम्बोधन के बीच पीएम मोदी मंच पर मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए भावुक हो गए| इससे पहले पीएम मोदी ने ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए दुख जताया था|

मेरा खास रिश्ता था उनसे, बहुत याद करूंगा

दरअसल, पीएम मोदी विभिन्न परियोजनाओं की लॉन्चिंग को लेकर गुजरात दौरे पर हैं| ऐसे में यहां वह  एक जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे और इसी बीच उन्होंने मुलायम सिंह यादव के निधन का जिक्र किया और कहा- जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे एक दुखद खबर भी मिली| पता चला कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है| मुलायम सिंह जी का जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है| पीएम मोदी ने कहा- मुलायम सिंह जी के साथ मेरा खास रिश्ता रहा है, मैं उनके बहुत करीबी था और उनका आशीर्वाद लेता रहता था, उनमें अपनत्व का भाव था| मैं हमेशा उन्हें बहुत याद करूंगा|

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, मुलायम सिंह जी ऐसे व्यक्ति थे जिनके शब्द मेरे प्रति कभी नहीं बदले| उन्होंने भले राजनीतिक विरोध किया हो मगर मुझे दिए गए उनके आशीर्वाद रुपी शब्दों में कभी उतार-चढ़ाव नहीं आया| उन्होंने मेरे लिए एक बार जो भी अच्छा कहा, वह उसपे अटल रहे| पीएम मोदी ने कहा कि, मैं मुलायम सिंह जी की बातों और उनके विचारों को सुनने के लिए हमेशा उत्सुक रहता था| वह बेहद व्यावहारिक और मर्यादित व्यक्ति थे| वे कोई भी हस्तक्षेप मर्यादा के साथ करते थे|



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Know About The Top 5 Hindi News Websites Of India

अगर आम जनमानस की आवाज उठाना गुनाह है ,तो वह यह गुनाह वार वार करेगें ...सतपाल रायजादा

live hindi news headlines