वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर की टाइमिंग बदली; कन्हैया के दर्शन और आरती का नया समय जान लीजिए

 

Vrindavan Banke Bihari Mandir New Timing: भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पावन नगरी वृंदावन पूरी दुनिया में मशहूर है। देश और दुनिया से हजारों लोग यहां बांके बिहारी मंदिर में कान्हा और श्री राधा रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अब बांके बिहारी मंदिर की टाइमिंग बदल गई है। होली के बाद बांके बिहारी मंदिर में गर्मी की नई टाइमिंग लागू रहेगी। इसलिए अगर आप वृंदावन आ रहे हैं और बांके बिहारी मंदिर आकर कान्हा और श्री राधा रानी के दर्शन करना चाहते हैं तो आपका पहले यह जान लेना जरुरी है कि अब आपके लिए किस समय बांके बिहारी मंदिर के कपाट खुलेंगे और किस समय श्रृंगार आरती होगी?

सूचना के अनुसार, अब बांके बिहारी मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था सुबह 7:45 बजे से 12 बजे तक रहेगी। इस बीच कान्हा की श्रृंगार आरती का समय सुबह 7:55 बजे रहेगा। जबकि राजभोग आरती दोपहर 12 बजे होगी। इसी प्रकार सांयकालीन दर्शन व्यवस्था अब  5:30 बजे से लेकर रात्रि 9:30 बजे तक रहेगी। इसी बीच शयन आरती 9:30 बजे होगी। बतादें कि, वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में अब यह समय दिवाली तक रहेगा।

अभी तक क्या टाइमिंग क्या थी?

बतादें कि, सर्दी के चलते बांके बिहारी मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था देरी से रखी गई थी। अभी तक बांके बिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर खुलते थे। श्रृंगार आरती 9 बजे होती थी और दोपहर को 1 बजे राजभोग आरती के साथ पट बंद हो जाते थे।

Source URL: https://www.arthparkash.com/vrindavan-banke-bihari-mandir-new-timing

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Peel off mask side effects

Ghulam Nabi Azad Quits Congress

live hindi news headlines