संदेश

सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से ईडी ने की छह घंटे पूछताछ, आज फिर बुलाया गया दफ्तर

सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से ईडी ने की छह घंटे पूछताछ, आज फिर बुलाया गया दफ्तर :  लखनऊ.  सपा विधायक आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम से बुधवार को ईडी ने लखनऊ के ज़ोनल मुख्यालय में करीब साढ़े छह घंटे तक पूछताछ की. बुधवार को दिन में करीब 12 बजे अब्दुल्ला आजम ईडी के जोनल ऑफिस पहुंचे थे, जहां से शाम को साढ़े छह बजे बाहर निकले. ईडी सूत्रों के मुताबिक रामपुर में आज़म खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के लिए बने ट्रस्ट के सदस्यों में आजम खान की पत्नी तजीन फात्मा और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम  भी शामिल हैं. ईडी के सूत्रों की माने तो बुधवार को ईडी ने ट्रस्ट की बैठकों में लिए गए फैसलों और ट्रस्ट के नाम पर किए गए बैंकिंग लेनदेन और चंदे पर अब्दुल्ला आजम से पूछताछ की है. ट्रस्ट के तमाम फैसलों और बैंकिंग लेनदेन के कागजातों में अब्दुल्ला आजम के दस्तख़त होने की बात भी सामने आई है, जिसको लेकर अब्दुल्ला से सवाल जवाब किए गए हैं. पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से निकलने पर अब्दुल्ला आजम ने कहा कि उनके ऊपर भैंस चोरी, बकरी चोरी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन वह जांच में सहयोग करते रहे हैं और ईडी के

मौलवियों की चिंता भी करेगा पुरोहित कल्याण बोर्ड, सामाजिक समरसता का बड़ा संदेश देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

मौलवियों की चिंता भी करेगा पुरोहित कल्याण बोर्ड, सामाजिक समरसता का बड़ा संदेश देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ :  लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी धर्मों के बुजुर्ग संतों, पुजारियों, पुरोहितों एवं मौलवियों आदि के कल्याण हेतु पुरोहित कल्याण बोर्ड के प्रस्तावित गठन का काम यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया है। योगी ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में बुजुर्ग संतों, पुजारियों एवं पुरोहितों के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन करने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने के लिये उन्हाेंने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि बोर्ड से लाभान्वित होने के योग्य सभी धर्मों के संतों, पुजारियों का सत्यापन एवं चिन्हांकन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड के माध्यम से सभी धर्मों के पुजारियों, संतों, पुरोहितों, मौलवियों, फ़कीरों को लाभान्वित किया जाना चाहिए।

अगर आम जनमानस की आवाज उठाना गुनाह है ,तो वह यह गुनाह वार वार करेगें ...सतपाल रायजादा

अगर आम जनमानस की आवाज उठाना गुनाह है ,तो वह यह गुनाह वार वार करेगें ...सतपाल रायजादा : ऊना सदर से काग्रेंस के युवा तुर्क विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि अगर आम जनमानस की आवाज को उठाना गुनाह है तो वह यह गुनाह वार वार करेगें । सरकार विपक्ष की आवाज को दवाना चाहती  है , पर सरकार यह सुन ले विपक्ष की आवाज कभी भी दवाई नहीं जा सकती है ।सदर विधानसभा के लोगो की वह आवाज वन कर सरकार के वहरे हो चुके कानों तक पहुँचाने का काम करते रहेगें ,वेशक उनका सर ही कलम कयों न कर दिया जाए । अपने तल्ख लहजे में मिडिया से वतियाते उनहोंने कहा कि जिला प्रशासन भाजपा के एजेंट वन के काम कर रहा है जो कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद ही हानिकारक है, कहां की एक महिला को न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण में जाना पड़ रहा है जोकि बड़े ही दुख का विषय है उन्होंने कहा कि यह महिला बार-बार पुलिस से न्याय की गुहार लगा लगाने के लिए पुलिस प्रशासन के दरवाजे खटखटाती रही , 

बेरोजगारी में नंबर एक हरियाणा को युवाओं के लिए सच में कुछ करना चाहिए: योगेश्वर शर्मा

बेरोजगारी में नंबर एक हरियाणा को युवाओं के लिए सच में कुछ करना चाहिए: योगेश्वर शर्मा :  पंचकूला,6 जुलाई।  आम आदमी पार्टी का कहना है कि  देश में रोजगार के मामले में बड़ी गिरावट आई है। शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी ज्यादा बढ़ी है। इस साल जून में बेरोजगारी दर 0.68 फीसदी बढक़र 7.8 फीसदी पहुंच गई है। केंद्र व हरियाणा की सरकारें लोगों को रोजगार देने में पूरी तरह से नाकाम हो रही हैं। पार्टी का कहना है कि सरकारें युवाओं को रोजगार देने की बजाये उन्हें कोरे आश्वाशन दे रहीं हैं। युवाओं के साथ एक तरह का धोखा हो रहा है,क्योंकि पहली बात तो रोजगार है नहीं और जिन पदों के लिए आवेदन मांगे जाते हैं, उनमें से अधिकांश के लिए जाने वाले परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं या फिर भर्तियां ही पेपर ही रद्द हो जाती हैं। इसी दौरान बहुत से युवाओं की नौकरी के लायक उम्र निकल जाती है। ऐसे में बहुत से युवा रासता भटक कर गलत राह पकड़ लेते हैं।

मन से 'मनसा' के दर्शन: माता मनसा देवी का आज का श्रृंगार, धन्य हैं हम जो हो रहे हैं मां के दर्शन, अद्भुत है महिमा

                                                                                                                                                                                                                                                                                              मन से 'मनसा' के दर्शन: माता मनसा देवी का आज का श्रृंगार, धन्य हैं हम जो हो रहे हैं मां के दर्शन, अद्भुत है      महिमा : Mata Mansa Devi Mandir Panchkula : माता का हृदय बड़ा कोमल होता है और बात जब जगत      माता की…       Mata   Mansa   Devi   Mandir   Panchkula  : माता का हृदय बड़ा कोमल होता है और बात जब जगत माता की हो तो उस हृदय में तो विराट कोमलता, विराट स्नेह और विराट दया व कृपा की झलख ही अलग है| आज हम आपको घर बैठे हरियाणा के पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी के अद्भुत दर्शन करा रहे हैं| पंचकूला स्थित माता मनसा देवी की बड़ी मान्यता है| माता की मूरत तो ऐसी है कि लगता है कि जैसे माता को जब आप देख रहे हैं तो वह आपसे कुछ बोलने वाली हैं, वह आपको देख रही हैं| माता की मूरत इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि सचमुच

भाव से 'बालाजी' के दर्शन: राजस्थान सालासर बालाजी का आज का श्रृंगार, चमत्कारिक है सरकार का दरबार

भाव से 'बालाजी' के दर्शन: राजस्थान सालासर बालाजी का आज का श्रृंगार, चमत्कारिक है सरकार का दरबार :  Salasar   Balaji   Dham   Rajasthan  : जिनके चलते संसार में सबका वर्णन होता है उनका वर्णन भला हम तुच्छ प्राणी क्या ही कर पाएंगे लेकिन फिर भी प्रयास है कि उनकी महिमा के वर्णन का हम जगह-जगह प्रसार कर पाएं| हम बात कर रहे हैं राजस्थान के सालासर बालाजी धाम की| राजस्थान के चुरू जिले में स्थित सालासर बालाजी धाम की महिमा का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है|

आज की तारीख '7 जुलाई' का ऐतिहासिक महत्व

आज की तारीख '7 जुलाई' का ऐतिहासिक महत्व :  Historical importance of today's date – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है ।  1799- महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।