संदेश

30 एकड़ भूमि पर 500 करोड़ से स्थापित होगा एथेनॉल प्लांट, हिमाचल 50 प्रतिशत इक्विटी निवेश को तैयार

चित्र
  शिमला:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की ओर से ऊना जिले के जीतपुर बेहरी में 30 एकड़ भूमि पर 500 करोड़ रुपये की लागत से एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार देर शाम यहां प्रस्तावित एथनॉल प्लांट के निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार परियोजना में 50 प्रतिशत इक्विटी निवेश करने के लिए तैयार है और इस संयंत्र को स्थापित करने के लिए कंपनी को पूरा सहयोग देगी। कंपनी ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को निदेशक मंडल में ले जाने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को भंजल से अप्रोच रोड के लिए 10 दिनों के भीतर भूमि अधिग्रहण शुरू करने और प्लांट के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। प्लांट से रोजगार मिलेगा, किसानों को भी लाभ सुक्खू ने कहा कि यह प्लांट स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा और पंजाब के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और पड़ोसी जिलों के किसानों को भी अनाज आधारित इथे

कुल्लू में चला अंधड़, 14 मई को कई भागों में बारिश की संभावना

चित्र
  कुल्लू:  मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच शनिवार को कुल्लू में दोपहर को अंधड़ चला। अंधड़ से ढालपुर में धूल का गुब्बार उठ गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह मौसम साफ बना हुआ था, लेकिन दोपहर 12:00 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। हल्के बादल छा जाने के बाद अंधड़ चला। लोग धूल से बचते हुए नजर आए। हालांकि, अंधड़ से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। तीन दशक के बाद कुल्लू में मई में ठंडा मौसम बना है। लाहौल-स्पीति व कुल्लू के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। लाहौल-स्पीति प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें। अधिकतम तापमान ऊना में अधिकतम तापमान 39.5, शिमला 26.4, सुंदरनगर 33.9, भुंतर 29.7, कल्पा 21.2, धर्मशाला 30.2, ऊना 39.5, नाहन 33.5, केलांग 13.3, सोलन 33.0, कांगड़ा 34.5, मंडी 35.4, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 37.0, चंबा 34.6, डलहौजी 22.0,जुब्बड़हट्टी 29.9, कुफरी 21.1, कुकुमसेरी 15.1, नारकंडा 20.8, रिकांगपिओ 27.7 और धौलाकुआं में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  Source link -

मौसम का बदलाव:पांगी में बर्फबारी, शिमला में अंधड़ और ऊना में 40 डिग्री पार हुआ अधिकतम तापमान

चित्र
  प्रदेश में रविवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। पांगी में ताजा बर्फबारी हुई, शिमला में अंधड़ चला। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रिकॉर्ड हुआ। रविवार को इसी सीजन के दौरान पहली बार प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में 18 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शिमला शहर में शनिवार रात और रविवार सुबह तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। सुबह करीब 10:00 बजे के बाद शहर में मौसम साफ हुआ। सोलन, कुफरी, नारकंडा और मनाली में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में ऊना 40.4 धौलाकुआं 38.6 हमीरपुर 35.9 मंडी 33.8 कांगड़ा 33.7 चंबा 33.6 नाहन 33.1 सोलन 32.0 सुंदरनगर 30.6 धर्मशाला 30.0 शिमला 25.0 Source link -  Snowfall in Pangi, storm in Shimla and maximum temperature crossed 40 degree in Una (arthparkash.com)

परीक्षा परिणाम जल्द निकालने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

चित्र
  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार मई के अंत तक 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर देगा। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन जोर-शोर से जुटा है। परीक्षा परिणाम जल्द निकालने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-अप्रैल में टर्म-2 की परीक्षाएं करवाई थीं। प्रदेश के करीब दो लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी थीं। दसवीं कक्षा में करीब 90 हजार, जबकि जमा दो की परीक्षा एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी थी। देश के कई शिक्षा बोर्डों ने परिणाम घोषित कर दिया है। एचपी बोर्ड भी इसी माह परिणाम निकालने की तैयारियों में जुटा है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो चुका है, जबकि अब बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट घोषित करने को लेकर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। बोर्ड समय पर 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम को घोषित कर सके, इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने कुछ कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द किया है। सूत्रों की मानें तो बोर्ड प्रबंधन ने कर्मचारियों को 20 मई तक छुट्टी न करने के आदेश दिए हैं। शनिवार और रविवार को भी बोर्ड कार्यालय

योल में खाई में कैंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत

चित्र
  धर्मशाल:  कास खंड धर्मशाला के तहत योल के साथ लगते उथड़ाग्रां में अनियंत्रित होकर एक कैंटर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों ने मौके पर, जबकि एक गंभीर घायल ने टांडा अस्पताल में दम तोड़। हादसे में पांच लोग जख्मी हुए हैं। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कैंटर में सवार लोग शाम करीब 4:30 बजे खेतों से गेहूं की कटाई कर फसल घर ला रहे थे, तभी फसल से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया। कैंटर में चालक और बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। मृतकों में सीता देवी (39) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत (43) पुत्र बलदेव, कृष्णा (7) पुत्री सुनील कांत, मिलाप चंद (चालक) पुत्र अशोक कुमार और आरती देवी (45) पत्नी कुशल कुमार शामिल हैं। हादसे में प्रिया (7) पुत्री लक्ष्मण, अंशु (7) पुत्र सुनील कांत, अभिनव (17) पुत्र सुनील, साक्षी (17) पुत्री गुलशन और अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हुए हैं। सभी मृतक उथड़ाग्रां के रहने वाले हैं। घायलों का उपचार टांडा अस्पताल में

पांवटा साहिब के मानपुर देवडा में हादसा, ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत

चित्र
  पांवटा साहिब: पांवटा साहिब के मानपुर देवडा के समीप एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार (31) निवासी मैहरूवाला ट्रैक्टर लेकर मानपुर देवडा की तरफ जा रहा था कि मानपुर देवड़ा के नजदीक अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया, जिस कारण रविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायल रविंद्र को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Source link -  Accident in Manpur Devda of Paonta Sahib, driver died in tractor accident (arthparkash.com)

कर्नाटक में कांग्रेस के जीत पर प्रतिभा सिंह ने यह कहा, दिल्ली में राहुल से मिले राठौर

चित्र
  शिमला: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू , प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेसी नेताओं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। सीएम सुक्खू ने कहा है कि कर्नाटक में पूर्व की बीजेपी सरकार ने जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक कार्य नहीं किया इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है और कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। कर्नाटक में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा और जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर पूर्व बहुमत से पार्टी को सता में लाया है जिसके लिए कर्नाटक कांग्रेस और पार्टी हाई कमान बधाई के पात्र हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी हैं। उन्होंने कर्नाटक के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से अब देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएंगी। प्रत