संदेश

Haryana : गु्रप-डी कर्मचारियों को एचआरएमएस पर पूर्ण विवरण भरने के निर्देश

चित्र
  Instructions to Group-D employees to fill complete details on HRMS : चंडीगढ़।  हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की विज्ञप्ति संख्या 04/2018 के तहत नियुक्त हुए ग्रुप-डी(कॉमन कैडर) कर्मचारियों को अपना-अपना पूर्ण डाटा एचआरएमएस पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मानव संसाधन विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त विज्ञप्ति संख्या के तहत नियुक्त सभी कर्मचारी नोटिस जारी होने के एक सप्ताह के अंदर-अंदर एचआरएमएस पोर्टल पर पूर्ण डाटा जैसे कर्मचारी का नाम, उसकी आईडी/यूनिक कोड, माता-पिता का नाम,जन्म तिथि, लिंग, दिव्यांग(हां/ना), दिव्यांगता प्रकार, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर, ईमेल, स्थायी पता, पत्र-व्यवहार पता, वर्तमान पद/पोस्ट, वर्तमान विभाग, ज्वाइनिंग तिथि, बच्चे(हां/ना), क्या जीवनसाथी मिलिटरी/पैरा-मिलिटरी में है (हां/ना),क्या जीवनसाथी किसी विभाग/बोर्ड/भारत सरकार/राज्य सरकार के अधीन निगम (हां/ना)में काम करते हैं, आदि सारा विवरण एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड करवाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्देश दिए हैं कि यह सारा विवरण उक्त सभी कर्मचारियों को अपने-अपने क

सन्त निरंकारी मिशन द्वारा चलाए जा रहे सिलाई कढ़ाई केन्द्र में उत्तीर्ण छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किये

चित्र
  चण्डीगढ़।  निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी मिशन द्वारा, सन्त निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 30.ए चण्डीगढ़ में निःशुल्क सिलाई कढ़ाई केन्द्र स्थानीय संयोजक श्री नवनीत पाठक जी की देखरेख में कार्य कर रहा है जिसमें युवाओं को सशस्क्त बनाने हेतु कोर्स उपलब्ध करवाये जाते है।   कोर्स संपूर्ण हो जाने पर संत निरंकारी मण्डल के समाज कल्याण विभाग की ओर से परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किये जाते हैं। गत् वर्ष जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 में जिन छात्राओ ने परीक्षा उत्तीर्ण की उनको मुखी श्री पवन कुमार जी ने अपने कर कमलो द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किये। मिशन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु समय समय पर अनेक परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाता रहा है ताकि वह प्रशिक्षित होकर आसानी से अपनी आजीविका कमा सके और आत्मनिर्भर बन सके।  संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ साथ समाज कल्याण हेतु भी निरंतर प्रयासरत रहता है जिनमें प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की सहायता हेतु उनका पुर्नवास करना, स्वेच्छा से रक्तदान शिविरों में भरपूर योगदान देना, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ

Nokia ने सालों बाद बदला अपना लोगो और साथ ही लांच किया अपना नया स्मार्टफोन,देखें कीमत और फीचर्स

चित्र
     Nokia Company:  नोकिया कंपनी के फ़ोन हमेशा से लोगो की पहली पसंद रहे है। नोकिया का  Nokia 1100  दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है। इस फोन के दुनिया भर में लगभग  250  मिलियन  (25 करोड़)  यूनिट्स बिके थे।  Nokia 1100  को  2003  में लांच किया गया था। इसकी एक सरल और टिकाऊ डिवाइस के रूप में मार्केटिंग की गई थी। कम लागत, लंबी बैटरी लाइफ और यूजर्स फ्रेंडली डिजाइन की वजह से इसकी डिमांड तेजी से दुनिया भर में हो गई। सबसे बड़ी बात यह थी की अपनी पहचान  Nokia  ने लोगो से बनाई थी पर आपको बतादें की नोकिया ने अपने लोगो को पिछले  60  सालों में पहली बार बदला है। जी हां, कंपनी की तरफ से यह एक बड़ा फैसला लिया गया है कि वह नए लोगो के साथ मार्केट में फिर से तगड़ी वापसी का प्लान बना रही है। नोकिया के नए लोगो में पांच अलग-अलग तरह के डिजाइन हैं जो मिलकर  NOKIA  शब्द को बना रहे हैं। इस बार का लोगो रंगों के मामले में काफी जबरदस्त दिख रहा है। इसके साथ आपको बतादें कि कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन  Nokia G22  लांच कर दिया है। आइए जानते है इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।   Nokia G22 की कीमत   Nokia  को 

यूपी वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हराया, ग्रेस हैरिस की तूफानी पारी ने बदला मैच का रुख

चित्र
  नई दिल्ली।   WPL 2023:  महिला आईपीएल के तीसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)  को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे, जिसे यूपी ने किरन नवगिरे (53 रन) और हैरिस के नाबाद 59 रन की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की शुरुआत ठोस रही, लेकिन गार्थ ने तीसरे ओवर में एलिस हीली, श्वेता सेहरावत और तहलिया मैक्ग्रा (Tahlia McGrath)  को आउट कर बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद किरन नवगिरे और दीप्ति ने पारी को संभाला। इस बीच नवगिरे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 12वें ओवर में मैच फिर पलट गया। दीप्ति के आउट होने के बाद गार्थ ने एक ही ओवर में नवगिरे और सिमरन शेख को आउट कर गुजरात की पकड़ मजबूत बना दी। ग्रेस हैरिस ने खेली तुफानी पारी / Grace Harris played a stormy innings अंत के तीन ओवर में यूपी को जीत के लिए 59 रन बनाने थे। ऐसे में ग्रेस हैरिस और एकलस्टन ने मोर्चा संभाला। दोनों गुजरात के गेंदबाजों की धमकर धुनाई की। हैरिस ने ताबड़तोड़ 26 गेंद पर नाबाद 59 रन की पारी खेली। वहीं,

हरियाणा में BJP नेता से लाखों की ठगी; वो SHO बनकर आया और खेला कर गया, अब असली पुलिस ढूढ़ रही

चित्र
Fake SHO Fraud With BJP Leader in Haryana:   हरियाणा के कैथल में एक बीजेपी नेता के साथ फर्जी SHO का बड़ा कारनामा सामने आया है। इस फर्जी एसएचओ ने बीजेपी नेता के साथ लाखों की ठगी कर ली और फरार हो गया। पीड़ित बीजेपी नेता ने अब असली पुलिस को मामले की शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस फर्जी एसएचओ को तलाश रही है। दरअसल, पूरा मामला हरियाणा वन विभाग के पूर्व चेयरमैन और बीजेपी नेता अरुण सर्राफ से जुड़ा है। अरुण सर्राफ के अनुसार, एक व्यक्ति शनिवार शाम को उनके ज्वेलरी शोरूम पर आया और खुद को पिहोवा में SHO बताकर ज्वेलरी दिखाने की बात कही। वहीं ज्वेलरी दिखाने पर व्यक्ति ने कुल 8 लाख 70 हजार रुपए की ज्वेलरी पसंद की। व्यक्ति ने पसंद की ज्वेलरी पैक करने और पेमेंट के लिए बिल बनाने को कहा। बोला- गाडी में पेमेंट है, ज्वेलरी लेकर साथ आ जाओ अरुण सर्राफ ने बताया कि, ज्वेलरी पैक हो जाने और बिल बनने के बाद व्यक्ति ने पेमेंट गाड़ी में होने की बात कही। उसने कहा कि कोई कर्मचारी साथ भेज दो तो वह गाड़ी से पेमेंट भी देगा और वहीं से ज्वेलरी लेकर निकल भी जाएगा। अरुण सर्राफ बताते हैं कि, व्यक्ति की बात पर भरोसा करते हुए उन्हों

हरियाणा के खत्म होगी जरीब तकनीक, भूमि माप के लिए खरीदे जाएंगे तीन सौ रोवर

चित्र
  Jarib technology will end in Haryana-  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक आधुनिक भूमि माप प्रणाली स्थापित की जाएगी, जो सदियों पुराने श्रृंखला (जरीब) आधारित मापन का स्थान लेगी। इससे भूमि के माप में अधिक सटीकता और विश्वसनीयता आएगी और विवादों की गुंजाइश कम होगी। प्रदेश में इसके लिए अब 300 नये रोवर खरीदे जाएंगे ताकि हर जिले तथा तहसील का लार्ज स्केल मैपिंग से सम्बंधित कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को स्वामित्व योजना के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रथम चरण में दो जिलों का चयन किया गया है, जिनमें सोनीपत तथा करनाल जिले शामिल हैं। इन जिलों के लाल डोरे क्षेत्र से बाहर नगर निगम क्षेत्रों के तहत आने वाली कृषि भूमि व राजस्व भूमि पर लार्ज स्केल मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा, परिवार पहचान पत्र के साथ हर प्रॉपर्टी को भी लिंक किया जाएगा। इन जिलों में यह कार्य 15 अप्रैल 2023 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त मुख्य सचिव,ट

विदेश भेजने के मामले में 7 हजार डॉलर की ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  Fraud of 7 thousand dollars in case of sending abroad-  ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर तीन युवकों से 7 हजार यूएस और ऑस्ट्रेलियन डॉलर की ठगी कर चुके दो आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कालका के गांव टिपरा वासी हर्षवीर सिंगला और फिरोजपुर पंजाब के रहने वाले गुरशरण उर्फ मोहित के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबाला के प्रेम नगर में रह रहे शिकायतकर्ता बलराज धीमान की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया। बलराज ने पुलिस को बताया कि गोल्डन ओवरसीज के नाम से आरोपियों ने विकास विहार अंबाला में फर्म ऑफिस खोला हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से गुरशरण उर्फ मोहित के नामक व्यक्ति के साथ उसका संपर्क हुआ। आरोपी ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को सस्ते दामों पर टिकट व वर्क परमिट चाहिए तो सम्पर्क कर सकता है। इस दौरान शिकायतकर्ता ने तीन लडक़ो को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए गुरशरण उर्फ मोहित से सम्पर्क किया, जिसनें कहा कि प्रत्येक युवक का 18 लाख रुपये खर्च होगा। व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से 6000 यूए